ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में

By @dmin
Published: December 14, 2022
Share
पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में
पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में
SHARE

कोरबा. पत्नी की गैर इरादतन हत्या के दोषी पति को कोर्ट ने 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया गया है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि पिछले साल क्रिसमस से एक दिन पूर्व 24 दिसंबर की रात करतला थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकोना में प्रेमा किस्पोट्टा की घर के बाहर खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमा के पति जेरोम किस्पोट्टा उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया था। उस पर शराब के झगड़े में पत्नी की हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई कोरबा के अतिरिक्त सत्र न्यायालय में चल रही थी।

पत्नी के शराब पीने से पति था नाराज
अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि 24 दिसंबर, 2021 को जेरोम ने घर में महुआ शराब बनाया था। जेरोम घर से बाहर गया था। इस बीच उसकी पत्नी प्रेम शराब को पी गई। रात को जेरोम घर लौटा। शराब नहीं मिलने पर जेरोम नाराज हो गया। उसने बेल्ट और बेल्ट के बग्गल से पत्नी को प्रेमा को मारा। प्रेमा को घर से बाहर निकाल दिया। दरवाजे को बंद कर घर में सो गया। रातभर प्रेमा घर के पास स्थित एक आम पेड़ के नीचे पड़ी थी। सुबह मृत अवस्था में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से प्रेमा की मौत होने की पुष्टि हुई थी।

दस साल की सुनाई सजा
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष यह प्रमाणित नहीं कर सका कि जेरोम किस्पोट्टा अपनी पत्नी प्रेमा की हत्या सुनियोजित तरीके से करना चाहता था। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि प्रेमा की हत्या करना जेरोम का मकसद नहीं था। गवाह और सबूत को देखते हुए कोर्ट ने जेरोम को आईपीसी की धारा 302 से बरी कर दिया। उसे आईपीसी की धारा 304 भाग दो के तहत गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया। मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संघपुप्पा भतपहरी की कोर्ट ने जेरोम किस्पोट्टा को 10 साल कैद में रखने का फैसला सुनाया। कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस ने जेरोम को पकड़कर जेल भेज दिया है।

तातापानी महोत्सव का सीएम साय ने किया शुभारंभ, बोले- मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक
20 लाख की लागत से खुर्सीपार के सार्वजनिक मंगल भवन में होगी प्रकाश व्यवस्था जनता की मांग, जल्द होगा काम पूरा
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कसी कमर, दुर्ग पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी : केन्द्रीय मंत्री गिरीराज की चुनौती,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- किसी भी मंच पर बहस को तैयार
जहां से हुआ रामसेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कर रहे विशेष अनुष्ठान का पालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य योजना आयोग में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सौंदर्यीकरण पर कार्यशाला का आयोजन राज्य योजना आयोग में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सौंदर्यीकरण पर कार्यशाला का आयोजन
Next Article भूपेश सरकार के 4 साल पूरे, 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, CM देंगे जनता को संदेश भूपेश सरकार के 4 साल पूरे, 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, CM देंगे जनता को संदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?