ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति ने सुपारी देकर करवाई थी पत्नी की हत्या, 17 बार मारे गए थे चाकू, ऐसे खुला अवैध संबंधों का राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पति ने सुपारी देकर करवाई थी पत्नी की हत्या, 17 बार मारे गए थे चाकू, ऐसे खुला अवैध संबंधों का राज

By @dmin
Published: November 21, 2021
Share
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मालवीय नगर में 33 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने शनिवार को इस सिलसिले में उसके पति और दो अन्य हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर 17 बार चाकुओं से हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, नवीन कुमार गुल्लैया (36) ने एक अन्य महिला के साथ अपने संबंधों के बारे में पत्नी रीना को पता चलने पर सुपारी देकर बदमाशों की मदद से उसकी हत्या करने का फैसला किया। नवीन के विवाहेत्तर संबंधों के कारण रीना और उसके बीच लगातार झगड़े होते रहते थे।

यह घटना गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के शेख सराय इलाके में हुई और पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि चाकुओं के हमले में घायल हुई एक महिला को उसका पति वहां लेकर आया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृत महिला की पहचान रीना के रूप में की गई, जिसके ऊपर कम से कम 17 बार चाकुओं से हमला किया गया था। पुलिस ने इस मामले में उसके पति नवीन के अलावा कॉन्ट्रैक्ट किलर राहुल और सोनू नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जब नवीन से पूछताछ की गई तो उसने शुरू में पुलिस को यह कहकर गुमराह किया कि वह अपने बेटे के साथ डिफेंस कॉलोनी में एक होम्योपैथिक डॉक्टर के पास गया था और गुरुवार दोपहर में उसकी पत्नी रीना घर पर अकेली थी। दक्षिण दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर ने कहा कि डॉक्टर के पास जाने और अपने बेटे के लिए कुछ शॉपिंग करने के बाद नवीन उसे शिव मंदिर बांध रोड के पास एक नाई की दुकान पर छोड़ कर कालकाजी में अपने ऑफिस चला गया था।

कुछ समय बाद, नवीन ने अपने एक कर्मचारी को अपने बेटे के बाल कटवाने के बाद उसे घर छोडऩे के लिए बुलाया। शाम 4.45 बजे नवीन को अपने कर्मचारी का फोन आया कि उसकी पत्नी रीना खून से लथपथ पड़ी है। वह जल्दी से अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी को पास के एक अस्पताल ले गया, जहां रीना को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, हत्या का मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें दो लोगों को दिन में नवीन के घर में दाखिल देखा गया था और फिर तीन लोगों को कुछ समय बाद बाहर निकलते देखा गया।

एक साल से अधिक समय से विवाहेत्तर संबंध में था नवीन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नवीन गोविंदपुरी की एक महिला के साथ एक साल से अधिक समय से विवाहेत्तर संबंध में था। रीना को इसके बारे में पता चलने पर दोनों के बीच अक्सर बहस हुआ करती थी, इसलिए नवीन ने रीना की हत्या करने का फैसला किया था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि नवीन ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसकी प्रेमिका ने भी इसमें अपनी सहमति दी थी। नवीन ने फिर सुपारी लेकर हत्या करने वाले बदमाश राहुल के साथ पांच लाख रुपये में सौदा तय किया।

योजना के मुताबिक, नवीन गुरुवार को अपने बेटे के साथ डिफेंस कॉलोनी स्थित होम्योपैथिक डॉक्टर से मिलने घर से निकला, जबकि उसकी पत्नी घर पर आराम कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर से बाहर निकलते समय उसने मेन गेट का दरवाजा बंद कर दिया और राहुल को चाबी दी, जिसने अपने साथियों सोनू और चंदू के साथ घर में प्रवेश किया और रीना को 16-17 बार चाकू मारा और उसकी हत्या कर दी। नवीन से प्राप्त जानकारी के आधार पर राहुल और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी को पकडऩे की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

आदिपुरुष का टीजर रिलीज… राम बने प्रभाष व रावण बने सैफ का लुक हैरान कर देगा आपको.. देखें फिल्म का ट्रेलर
मेंस्ट्रुअल हाइजीन वीकः वेदांता एल्यूमिनियम ने जमीनी स्तर पर जाकर मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य के बारे में लोगों को किया जागरुक
शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू…. लाल मैदान में भव्य पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन
गर्मियों में पेयजल समस्या पर फोकस : आयुक्त ने अफसरों को दिए निर्देश, कहा- न हो साफ पानी की समस्या
WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country कोरोना अपडेट: देश में बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले… सवा लाख से भी कम बचे सक्रिय केस
Next Article अचानक सड़क पर होने लगी नोटों की बारिश, ऐसे पैसे लूट रहे थे लोग, देखें वायरल वीडियो अचानक सड़क पर होने लगी नोटों की बारिश, ऐसे पैसे लूट रहे थे लोग, देखें वायरल वीडियो

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?