ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ के सम्मान समारोह में बोले सीएम बघेल: व्यापार और रोजगार बढ़ाने गांवों को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को बनाएं ट्रेडिंग सेंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ के सम्मान समारोह में बोले सीएम बघेल: व्यापार और रोजगार बढ़ाने गांवों को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को बनाएं ट्रेडिंग सेंटर

By @dmin
Published: November 10, 2021
Share
पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ के सम्मान समारोह में बोले सीएम बघेल
पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ के सम्मान समारोह में बोले सीएम बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडरी कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांव को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाएं। कपड़ा व्यापारी डिजाइनरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कपड़ा, डिजाइन और उत्पादन का ऑर्डर दें। राज्य सरकार इसके लिए जमीन, शेड और मशीन उपलब्ध कराएगी। इससे लोगों को रोजगार के साथ ही ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी का कपड़ा भी उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए व्यापारी, जिला कलेक्टर के साथ बैठकर परियोजना तैयार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा में सरकार की सहायता से डैनेक्स गारमेंट का कार्य शुरू हुआ है और वह अच्छी तरह संचालित हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ ने श्रीफल, शॉल, चंद्रकलश एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने 20 दिन से चल रहे पंडरी फेस्टिवल का लकी ड्रा निकाला। कार्यक्रम का आयोजन 7 व्यापारी संगठनों द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि व्यापार और उद्योग का पहिया घूमता है, जब ग्राहक की जेब में पैसा जाएगा। जब जेब में पैसा होता है, तब ग्राहक क्वालिटी और ब्राण्डेड सामग्री देखता है। सरकार ने अपनी नीति से सभी वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए कार्य किया है। ग्राहकों की जेब में पैसा पहुंचाया है, इससे व्यापार में फर्क आया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के बाजार में रौनक है इससे उद्योगों का पहिया भी घूमेगा। इन सब प्रक्रिया से लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश यह है कि व्यापारी, उद्योग को सुविधा दें तो वे उसे जोड़कर बेहतर बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार जितना बढ़ेगा उतना ही लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य बात यह है कि हम व्यापार को कैसे बढ़ाएं, किसी एक वर्ग को नहीं, सभी वर्गों को आगे बढ़ाकर ही ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को सार्थक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलगढ़ की थी, वह अब सिमट गई है। अब छत्तीसगढ़ में किसान, आदिवासी कला संस्कृति, धान उपार्जन, तेंदूपत्ता संग्रहण आदि की चर्चा देश में होती है। उन्होंने कहा कि व्यापार तभी बढ़ेगा जब सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जाएंगे।

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स अमर परवानी, व्यापारी संगठन के विजय भाई मुकीम, अशोक बरडिय़ा, अध्यक्ष कपड़ा मार्केट पंडरी चंदर विधानी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद बंटी होरा, प्रमोद मिश्रा, नागभूषण राव सहित 7 व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

3 करोड़ के डामरीकरण कार्य से शहर की आंतरिक सड़कें होंगी सुगम… 15 जून से पहले कार्य पूर्ण करवाने विधायक वोरा ने दिए निर्देश
Narayanpur Encounter : माओवादियों का शव लेकर लौट रही फोर्स पर अटैक, एक और नक्सली ढेर
अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया और केएल राहुल…
Bhilai Breaking : ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप सील… 14 सालों से जमा नहीं किया था संपत्तिकर
भारतीय न्याय संहिता पर दुर्ग पुलिस की कार्यशाला…कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी गई नए कानून की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार जामुल में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल… इन मुद्दों पर हुई चर्चा पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार जामुल में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल… इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Next Article The world recognized the iron of Indian corona vaccine भारतीय कोरोना वैक्सीन का दुनिया ने माना लोहा… 96 देशों ने दी कोवाक्सिन और कोविशील्ड को मान्यता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?