ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यूट्रीशन के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन चीजों का अधिक सेवन फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

न्यूट्रीशन के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन चीजों का अधिक सेवन फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

By @dmin
Published: August 22, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष के दौरान 1.14 करोड़ से अधिक पौधों का होगा रोपण - वन मंत्री अकबर
छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष के दौरान 1.14 करोड़ से अधिक पौधों का होगा रोपण - वन मंत्री अकबर
SHARE

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों की विस्तृत श्रृंखला शरीर के अंगों को स्वस्थ रखते हुए, ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और आपको कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचाने में लाभदायक मानी जाती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों-सब्जियों और नट्स को शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि हमेशा इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि चीजों का संयमित मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, इसकी अधिकता आपमें कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है।

Contents
  • कॉफी को लेकर बरतें सावधानी
  • जायफल के अधिक सेवन से नुकसान
  • मांसाहार के अधिक सेवन के नुकसान
  • नमक के सेवन को लेकर सावधानी

कॉफी को लेकर बरतें सावधानी

कॉफी को कई अध्ययनों में सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और अन्य सक्रिय यौगिकों की अधिकता होती है जिससे शरीर को कई प्रकार से लाभ हो सकता है। कॉफी में सक्रिय संघटक कैफीन होता है जो आपको रिफ्रेश रखने और कुछ अध्ययनों में इसे कई प्रकार की बीमारियों के लक्षणों को कम करने वाला भी बताया गया है। हालांकि इसका अधिक मात्रा में सेवन करना (प्रतिदिन 500-600 मिलीग्राम) तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे अनिद्रा, घबराहट, चिड़चिड़ापन, पेट में ऐंठन, दिल के धड़कन में अनियमितता की समस्या हो सकती है।

जायफल के अधिक सेवन से नुकसान

जायफल हर घर में मसालों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली औषधि है, इसे भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ कई प्रकार की समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। जायफल में मिरिस्टिसिन नामक यौगिक होता है, जो एक मनो-एक्टिव पदार्थ है। कम मात्रा में जायफल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है पर इसकी अधिकता मिरिस्टिसिन विषाक्तता का कारण बन सकती है। इस स्थिति में हृदय गति में अनियमितता, मतली, चक्कर आने, दर्द और मतिभ्रम जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

मांसाहार के अधिक सेवन के नुकसान

पशुओं पर आधारित चीजें जैसे मछली, अंडा, डेयरी उत्पाद, चिकन शरीर के लिए आसानी से कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में यह हानिकारक हो सकता है। विशेषकर रेड मीट के अधिक सेवन को अध्ययनों में कई प्रकार से नुकसानदायक बताया गया है। शोध से पता चला है कि नियमित रूप से रेड मीट या प्रोसेस्ड मीट खाने से टाइप-2 डायबिटीज, कोरोनरी हृदय रोग, स्ट्रोक और कुछ प्रकार के कैंसर, विशेष रूप से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

नमक के सेवन को लेकर सावधानी

नमक शरीर के लिए अति आवश्यक है, इसमें मौजूद सोडियम शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करते रहने में सहायक है। हृदय की लय को बनाए रखने, तंत्रिका आवेगों का संचालन करने और रक्तचाप के लिए भी इसे आवश्यक माना जाता है। हालांकि ध्यान रखें अधिक मात्रा में नमक का सेवन उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है। हाई सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का लगातार सेवन हृदय की समस्याओं का कारण बनता है, इसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना चाहिए।

कोर्ट की फटकार: हिंदू विवाह संस्कार है… दस रुपये के स्टांप पर एकतरफा घोषणा से खत्म नहीं हो सकती शादी
डीजल से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी, कंटेनर में लगी आग, कई ट्रेनें प्रभावित
यूपी में जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार…. दो से ज्यादा बच्चे होने पर उठाना पड़ सकता भारी नुकसान… सरकारी नौकरी सहित इन सुविधाओं से होना होगा वंचित
कोरोना की रोकथाम पर हो प्रभावी कार्य, हर स्तर पर रखे तैयारी-आयुक्त
Bhent Mulakat: सिहावा पहुंच सीएम बघेल, भगत बाबा और माँ शीतला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़े ही दिलचस्प अंदाज में सारा और जान्हवी ने किया हाउस ऑफ ड्रैगन का प्रमोशन
Next Article पांच राज्यों में भारी वर्षा का कहर, मध्यप्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के कई इलाके जलमग्न पांच राज्यों में भारी वर्षा का कहर, मध्यप्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के कई इलाके जलमग्न

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?