ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को सर्वाधिक वीरता पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे 22 अधिकारी व कर्मचारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को सर्वाधिक वीरता पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे 22 अधिकारी व कर्मचारी

By Mohan Rao
Published: January 25, 2025
Share
राष्ट्रपति मुर्मू
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी सम्मानित
अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Contents
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
  • सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित

छत्तीसगढ़ ने पुलिस सेवा श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 वीरता पदक (Gallantry Medal) अर्जित किए। यह राज्य के सुरक्षा बलों की निष्ठा, समर्पण और बहादुरी का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” (PSM) और 10 अधिकारियों को “सराहनीय सेवा पदक” (MSM) से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, पुलिस सेवा में राज्य ने इस बार 22 पुरस्कार हासिल किए, जो इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक गौरवपूर्ण स्थान प्रदान करते हैं।

होम गार्ड और सिविल डिफेंस श्रेणी में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी पहचान दर्ज कराई, जहां राज्य के एक अधिकारी को “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और आपात सेवाओं में दिए गए योगदान की सराहना करता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने राज्य को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा उनमें –

इन्हें मिलेगा पुलिस वीरता पदक

  • लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला बस्तर, हाल-जिला कबीरधाम ।
  • भुनेश्वर साहू, उप निरीक्षक, जिला बस्तर हाल निरीक्षक जिला रायपुर।
  • संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • बुधराम कोरसा, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • कमलेश मरकाम, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • दिनेश भास्कर, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • चैतराम गुरूपंच, उप निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • मनोज पुनेम, आरक्षक हाल प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
  • विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित:-
  • महेश राम साहू, निरीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित

  • ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, अति. पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर।
  • अनिल कुमार कश्यप, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  •  हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  •  नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमाण्डर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई-दुर्ग।
  • वली मोहम्मद, निरीक्षक-अ, योजना/प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  • समैया चिपनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, जिला-बीजापुर।
  • सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  • तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना रावघाट, जिला-कांकेर।
  • हरिशचंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव।
  • सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
Gustakhi Maaf: सब कुछ आता होगा तो भी फेल हो जाएंगे
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल डेका
आईपीएल 2021: लीग के बाकी मैचों के आयोजन पर सस्पेंस, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले- यह बहुत सिंपल..
पीएम जनमन योजना से मिला सुरक्षित आवास, बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा
बिलासपुर रेल मंडल ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का होगा काम, दो दिन रद्द रहेंगी आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय निकाय चुनाव-2025 : दुर्ग में शनिवार को जमा हुए 81 नामांकन.. खरीदे गए 158 नामांकन
Next Article छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, सरगुजा में सीएम साय ने फहराया ध्वज

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?