ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नुपूर शर्मा मामला: दूसरे धर्मों का सम्मान करें, नहीं तो आगे भी मुस्लिम राष्ट्र के सामने छवि खराब होगी-भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

नुपूर शर्मा मामला: दूसरे धर्मों का सम्मान करें, नहीं तो आगे भी मुस्लिम राष्ट्र के सामने छवि खराब होगी-भूपेश बघेल

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
SHARE

रायपुर। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हमें दूसरे धर्मों का सम्मान करना चाहिए। भारत विविधताओं का देश है। यदि आप दूसरों के खिलाफ घृणा का माहौल बनाते हैं तो आगे भी इसी तरह से मुस्लिम देशों के सामने भारत की छवि खराब होगी। क्या यह सही है कि मुस्लिम देश भारत की निंदा करे।

अरब देशों में विरोध
कुछ धार्मिक समूहों के विरोध प्रदर्शनों और कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच, भाजपा ने एक बयान जारी कर इस मामले पर स्पष्टिकरण दिया था। पार्टी ने जोर देकर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। दिल्ली पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि नुपुर शर्मा ने लगातार मिल रही धमकियों के बारे में शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

नुपुर शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा
विवादित टिप्पणी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित की गईं प्रवक्ता नुपुर शर्मा और उनके परिवार को दिल्ली पुलिस ने एक शिकायत के बाद सुरक्षा मुहैया करवाई है। टिप्पणी के बाद से ही नुपुर को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके खिलाफ उन्होंने थाने में शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसी एफआईआर के आधार पर पुलिस ने उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।

नुपुर शर्मा को मिला विश्व हिंदू परिषद का साथ
वहीं नुपुर शर्मा को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) का साथ मिला है। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि नुपुर शर्मा का बयान सही या गलत, यह अदालत तय करेगी। वीएचपी नेता ने अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना नुपुर की टिप्पणी पर हिंसक प्रदर्शनों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि कुछ लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं।

क्या है मामला
दरअसल करीब 10 दिनों पहले एक टीवी डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान और जिंदल द्वारा डिलीट की गईं ट्वीट्स के बाद ट्विटर पर विवाद बढ़ गया था। विरोध कर रहे देशों में भारतीय उत्पाद का बहिष्कार करने की बात होने लगी थी। पार्टी द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद नुपुर ने अपना विवादित बयान वापस लिया था। उन्होंने दावा किया था कि भगवान शिव के लगातार मजाक उड़ाए जाने और उनका अपमान होता देख उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दे डाली थी। नुपुर ने स्पष्ट कहा था कि अगर उनके बयान से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो वह क्षमा मांगती हैं।

राखी बंधवाने की शर्त पर दी गई थी आरोपी को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला
महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में छावनी की महिलाओं ने किया भूमिपूजन
चेंबर चुनाव: व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों पर दिख रहा व्यापारियों का भरोसा…. नंदिनी रोड का भ्रमण कर प्रत्याशियों ने किया प्रचार
आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है – भूपेश बघेल
अचानकमार टाइगर रिजर्व हथियार लहराने वाले तीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा बात का बतंगड़: उच्च शिक्षा विभाग की खामख्याली
Next Article टेक वर्ल्ड : 2025 तक दोगुनी बढ़ेगी डाटा सेंटर की क्षमता, 40000 करोड़ का होगा निवेश टेक वर्ल्ड : 2025 तक दोगुनी बढ़ेगी डाटा सेंटर की क्षमता, 40000 करोड़ का होगा निवेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?