ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में छावनी की महिलाओं ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में छावनी की महिलाओं ने किया भूमिपूजन

By @dmin
Published: January 16, 2021
Share
महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में छावनी की महिलाओं ने किया भूमिपूजन
महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में छावनी की महिलाओं ने किया भूमिपूजन
SHARE

एक करोड़ 34 लाख से वार्ड 28 में पेवर ब्लॉक, सीमेंटीकरण व नाली निर्माण होंगे
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जोन 04 के विभिन्न गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के दोनों ओर कलरफूल पेवर ब्लॉक लगाए जाने के साथ सुलभ भी बनाया जाएगा। जोन 04 के वार्ड 28 में 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षद तुलसी पटेल और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। मूलभूत आवश्यकतों की पूर्ति के लिए होने वाले कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की जनता को सौगात मिल जाएगी। वार्डवासियों ने सुलभ शौचालय, पेवर ब्लॉक, नाली निर्माण जैसी विभिन्न मांग महापौर यादव से किए थे, उनकी मांगों को पूरा करने किए गए वादों को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कर वादा पूरा किए। गलियों में पेवर ब्लॉक लगने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी।
भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 28 के शंकर नगर दुर्गा मंच के पास, मंगल बाजार, राधाकृष्ण मंदिर, आदिवासी नगर व राजीव नगर सहित 5 स्थानों पर वृहद रूप से विकास कार्य किया जाना है जिसके लिए आज महापौर एवं विधायक भिलाईनगर देवेन्द्र यादव ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड की बुजुर्ग महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के हाथों विधिवत भूमिपूजन कर नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दिए। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है। श्री यादव ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि छावनी के वार्ड में सुगम आवागमन के लिए सड़कों का सीमेंटीकरण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण व निकासी के तालाब की व्यवस्था को दूरूस्त किया गया है, आप लोगों की मांग अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता संबंधी निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, तुलसी साहू, डी. कामराजू, एल्डरमेन बबीता भैसारे, डी. नागमणि, मारतण्ड मनहर, जोन 04 आयुक्त अमिताभ शर्मा, ईई संजय बागड़े सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

वार्ड 28 के 16 स्थानों पर होंगे विकास कार्य
जोन 04 क्षेत्र के तहत महापौर देवेन्द्र यादव द्वारा आज किए गए लोकार्पण में वार्ड 28 के चार स्थानों पर 56 लाख की लागत से सीसी रोड बनाया जाएगा, 2 स्थानों पर 30 लाख की लागत से सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे, 3 स्थानों पर 6 लाख की लागत से जल निकासी के लिए नाली निर्माण किया जाएगा। 8 स्थानों पर 50.5 लाख की लागत से गलियों के सौंदर्यीकरण के लिए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे ताकि वार्ड में स्वच्छता बनी रहे।

भिलाई निगम में तबादला : 11 कर्मचारी हुए इधर से उधर, आयुक्त ने जारी किया आदेश
मोबाईल एप्प के माध्यम से होगी राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना…. प्रदेश में 1 सितंबर से शुरू होगा सर्वेक्षण कार्य
भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, बोले- जनादेश स्वीकार… भाजपा को दी बधाई
Railway braeking : फिर रद्द हुई ट्रेनें, रेलवे ने अब इस रूट पर पांच ट्रेनों को किया रद्द, सारनाथ एक्सप्रेस को जा रहा लेट
Railway braking : यात्रियों की मिलेगी सुविधा…. दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर से चलने वाली इन एक्सप्रेस ट्रेनों को दिया गया एक्स्ट्रा स्टॉपेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Parking scam in Durg Corporation: Revenue incharge Rishabh Jain दुर्ग निगम में पार्किंग घोटाला: एमआईसी प्रभारी ऋषभ जैन ने कहा- कमिश्रर ने मिली भगत कर टाला पार्किंग का टेंडर…. भाजपा कार्यकाल में हुआ घोटाला
Next Article देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ कोवैक्सिन भारत बायोटेक का एलान, कोवैक्सीन से दुष्प्रभाव सामने आया तो मुआवजा देगी कंपनी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?