ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजी अस्पताल के बायोगैस प्लांट से मिले मानव खोपडिय़ां व नरकंकाल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

निजी अस्पताल के बायोगैस प्लांट से मिले मानव खोपडिय़ां व नरकंकाल…

By @dmin
Published: January 14, 2022
Share
SHARE

मुबंई (ए)। महाराष्ट्र के वर्धा जिले से निठारी कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां के एक प्राइवेट अस्पताल से मानव कंकाल और खोपडिय़ां बरामद हुई हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह मानव कंकाल किसके हैं।

दरअसल, मामला वर्धा के आरवी क्षेत्र के कदम अस्पताल का है। यहां अवैध गर्भपात मामले में जांच करने पहुंची पुलिस ने जब बायोगैस प्लांट की जांच की तो होश ही उड़ गए। प्लांट में 11 मानव खोपडिय़ां और 56 भ्रूण की हड्डियां बरामद हुईं। पुलिस ने अस्पताल से सोनाग्राफी मशीन का कागज जब्त कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि 13 साल की लड़की का अवैध गर्भपात कराने के आरोप में अस्पताल की डॉक्टर रेखा कदम व एक नर्स को भी गिरफ्तार करा गया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 वर्षीय एक नाबालिग गर्भवती हुई और कदम हास्पिटल में 30 हजार रुपये लेकर उसका अवैध तरीके से गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद पीडि़त लड़की और आरोपी लड़के के माता-पिता के बीच झगड़ा हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर इसका पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने गर्भपात कराने के आरोप में डॉ. रेखा कदम सहित नाबालिग युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।

नरकंकालों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि सभी नरकंकालों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अस्पताल ने इन भ्रूण का वैध तरीके से गर्भपात किया था या फिर अवैध तरीके से। पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की का गर्भपात करने से पहले अधिकारियों को सूचना नहीं दी थी।

कोरिया जिले के किसानों को रास आ रहा शहद का उत्पादन…. मात्र तीन माह में एक लाख रूपए से अधिक का किया शहद उत्पादन
खान-पान और जीवनशैली में प्रकृति के विरुद्ध जाने से बचें- राज्यपाल रमेन डेका
Video : फिर एक दंबग की निकली हवा, रायफल से हवा में फायर कर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, पुलिस ने कराई परेड
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी: कहा- हो सकता है कभी न मिले कोरोना का निदान, फेसमास्क व सामाजिक दूरी को बताया अहम
Bhilai Breaking : एलआईसी एडवाइजर से लाखों की धोखाधड़ी, लाभ का झांसा देकर कराया निवेश.. केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मत्स्य पालकों को स्थानीय हेचरियों से मिल रहे रियायती मूल्य पर मत्स्य बीज…
Next Article पंचायत चुनाव : हर केंद्र में मतदान दल के साथ 2 सुरक्षा कर्मी और 1 स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे तैनात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?