भिलाई। शहर में हर्ष फायरिंग कर दबंगई दिखाने वालों पर दुर्ग पुलिस काफी मेहरबान है। सोशल मीडिया में हर्ष फायरिंग के बाद फोटो वायरल करने वालों की कमी नहीं है। ऐसे मामलों दुर्ग पुलिस ऐसे दंबगों की हवा निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। ताजा मामले में सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें एक युवक हवा में रायफल से फायरिंग कर रहा है और उसका साथी उसका हौसला बढ़ा रहा है। यही नहीं वीडियो में गैंगस्टर भिलाई का टैगलाइन भी है।
सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट दुर्ग पुलिस के पास भी पहुंचा। फिर क्या था पुलिस ने गैंगस्टर की तलाश शुरू की। जल्द ही फायरिंग करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने युवक पर कार्रवाइ भी और हवालात की हवा भी खिलाई। खुद को गैंगस्टर बताने वाला पुलिस के लपेटे में आने के बाद ऐसा पलटा कि शहर के लोगों से ही अपील करने लगा। उसने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि कभी भी हथियार के साथ सोशल मीडिया में फोटो अपलोड़ न करें और हवा में फायरिंग भी न करे। यह गलत है।




