ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

By Sonu Sahu
Published: February 18, 2023
Share
SHARE

कई लोग कुछ भी करते समय या तनाव महसूस होने पर दांतों से नाखून चबाने लगते हैं। ये आदत लोगों को बचपन से ही लग जाती है और बड़े होने तक उनके साथ ही रहती है। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इससे मसूड़ों के ऊतक प्रभावित होते हैं और नाखूनों के आसपास की त्वचा भी खराब हो जाती है। आइए आज आपको पांच ऐसे टिप्स बताते हैं, जो नाखून चबाने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

Contents
  • नाखूनों को छोटा रखें
  • मैनीक्योर करें
  • नेल बाइट इनहिबिटर लगाएं
  • नेल पॉलिश लगाएं
  • नाखूनों को इस तरह से ढकें

नाखूनों को छोटा रखें

यदि आप नाखूनों को लगातार चबाने की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने नाखूनों को छोटा रखें। ऐसा करने से आपके पास चबाने के लिए पर्याप्त नाखून नहीं होंगे और आपकी ये आदत धीरे-धीरे छूट जाएगी। इसके लिए हमेशा अपने पास एक नेल कटर रखें, ताकि जैसे ही आपके नाखून बड़े होने लगें, आप उन्हें काट सकें।

मैनीक्योर करें

मैनीक्योर से आपके नाखून सुंदर, चमकदार और अच्छे आकार के हो जाते हैं। इस वजह से आप उन्हें चबाकर खराब करना पसंद नहीं करते और ऐसा करने से पहले दो बार सोचते हैं। नाखूनों को चबाने की आदत सुधारने के अलावा मैनीक्योर आपकी त्वचा को स्क्रब करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और हाथों को खूबसूरत बनाने में भी मदद कर सकता है।

नेल बाइट इनहिबिटर लगाएं

आजकल बाजार में कई नेल बाइट इनहिबिटर मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने नाखूनों को चबाने से रोकने के लिए कर सकते हैं। ज्यादातर इनहिबिटर का स्वाद खराब होता है और यह सुरक्षित रसायनों से बने होते हैं। इसका खराब स्वाद आपको अपने नाखूनों को चबाने से रोकने में मदद करता है। इसके लिए अपने नाखूनों में इनहिबिटर लगाने के बाद पारदर्शी नेल पॉलिश लगा लें, जिससे नाखून चमकदार लगेंगे।

नेल पॉलिश लगाएं

अपने नाखूनों पर काले, लाल या अन्य गहरे रंग की नेल पॉलिश लगाएं ताकि आप उन्हें काटने या चबाने से बचें क्योंकि ऐसा करने पर आपके नाखून खराब दिखेंगे। इसके लिए नेल पॉलिश लगाने के बाद नाखूनों पर कोई शाइन पॉलिश या ग्रोथ प्रोटेक्टर लगा लें। इसके अलावा आप नेल हार्डनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके नाखूनों को सख्त और ठोस बना देते हैं, जिससे इन्हें चबाना मुश्किल होता है।

नाखूनों को इस तरह से ढकें

यदि आप मैनीक्योर और नेल पॉलिश से नाखून चबाने की आदत को रोकने में सफल नहीं हो पाते हैं तो इस आदत से छुटकारा पाने के लिए अपने नाखूनों को ढक लें। इसके लिए आप नकली नाखून लगा सकते हैं या फिर नेल एक्सटेंशन करा सकते हैं। इनसे आपने नाखून नीचे ढकें रहेंगे और अच्छे से बढ़ेंगे। इसके अलावा आप अपनी उंगलियों के चारों ओर दस्ताने पहन सकते हैं या फिर पट्टी लगाकर भी उन्हें ढक सकते हैं।

नौतनवा एक्सप्रेस के तत्काल टिकट में कमीशनखोरी, मरोदा स्टेशन का हेड क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
Bhilai Breaking : जामुल में हत्या से हड़कंप, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Big news : आईपीएस जितेंद्र शुक्ला NSG ग्रुप कमांडर नियुक्त, केन्द्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा पत्र
आतंकी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की खेप बरामद
तमिलनाडु-केरल के तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान बुरेवी…. एनडीआरएफ की कई टीमें तैनात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए रायपुर में स्टार्स का जमावड़ा, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड़ तक के कलाकार पहुंचे
Next Article परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?