ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो बेटों और पत्नी संग आभूषण कारोबारी ने लगाई फांसी, कर्ज से था परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दो बेटों और पत्नी संग आभूषण कारोबारी ने लगाई फांसी, कर्ज से था परेशान

By @dmin
Published: September 19, 2020
Share
सुसाइड नोट में बयां किया दर्द: महिला बॉस से पत्नी की नजदीकी, साथ रहने की जिद से आहत पति फंदे पर झूला
सुसाइड नोट में बयां किया दर्द: महिला बॉस से पत्नी की नजदीकी, साथ रहने की जिद से आहत पति फंदे पर झूला
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानौता थाना क्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयपुर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था और रोज-रोज कर्ज के पैसे मांगे जाने से परेशान भी था। जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार ज्वैलरी का कारोबार करता था। कल दिन में इनके घर पर एक महिला आई थी। महिला इन लोगों से पैसे मांग रही थी और परिवार को बेइज्जत करके गई थी।
जाानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार ने महिला से कहा था कि दुकान और घर बेचने के बाद उसके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन रात को ही इस परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें से तीन ने हॉल में जबकि चौथे ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। फंदे पर लटके दो लोगों के पैर भी बंधे हैं। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाई गई है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
वहीं, जयपुर पूर्व के एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि कानौती थाना क्षेत्र जामरोली के राधिका विहार में एक सर्राफा परिवार के चार लोगों के शव मकान में मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह परिवार अलवर का रहने वाला था और पांच साल से जयपुर में सर्राफा का काम कर रहा था।
फिलहाल पैसे का लेन-देन और कर्ज के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। पूछताछ के लिए दो-तीन लोगों को बुलाया गया है। मरने वालों में परिवार के मुखिया 45 वर्षीय सदासव देसाई, 41 वर्षीय उनकी पत्नी और 20 तथा 23 वर्ष के दो पुत्र शामिल हैं।

सांसद राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, बिजली बनाने की योजना तथा धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा
Bhilai Breaking : नेहरू नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार
मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली..
‘एनपीआर में नहीं मांगा जाएगा बायोमीट्रिक और पैन, नहीं देना होगा कोई भी डॉक्यूमेंट’
प्रदेश में पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक 71.51 लाख टीके लगाए गए… 45 वर्ष से अधिक के 45.33 लाख नागरिकों और 18-44 आयु वर्ग में 8.64 लाख युवाओं का टीकाकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय पोषण माह पर विशेष: सही आहार-व्यवहार और जागरूकता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण
Next Article वन्य प्राणियों का शिकार के मामले में पांच आरोपियों को जेल , बंदूक सहित दो बाईक भी जब्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?