ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिपाहियों ने घर में खुद रखी शराब और बना दिया केस, वीडियो सामने आया तो एसपी ने किया लाइन हाजिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सिपाहियों ने घर में खुद रखी शराब और बना दिया केस, वीडियो सामने आया तो एसपी ने किया लाइन हाजिर

By @dmin
Published: April 3, 2022
Share
सिपाहियों ने घर में खुद रखी शराब और बना दिया केस, वीडियो सामने आया तो एसपी ने किया लाइन हाजिर
सिपाहियों ने घर में खुद रखी शराब और बना दिया केस, वीडियो सामने आया तो एसपी ने किया लाइन हाजिर
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली का एक घिनौना सच सामने आया है। यहां एक ग्रामीण को फंसाने के लिए पुलिस ने खुद ही उसके घर में शराब की बोतलें रखीं और अवैध शराब बरामदगी का मामला बना दिया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिक्षक ने चार आरक्षकों को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिसकर्मियों के इस अजीबोगरीब कारनामे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला बोल रही है कि ‘भैया हमारे घर में शराब की बोतल लाकर क्यों रख रहे हो। आप पूरे घर की जांच कर लिए आप को कुछ नहीं मिला, अब शराब लाकर क्यों फंसा रहे हो। जवाब में पुलिसकर्मी घर से शराब मिलने का दावा कर रहे हैं। यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पचपेड़ी थाने के चार पुलिसकर्मी शराब पकडऩे के लिए मनवा गांव गए थे। घटना एक सप्ताह पहले की है। पुलिसकर्मियों ने शराब की अवैध बिक्री करने की शिकायत पर एक ग्रामीण के घर में दबिश दी। जांच के दौरान उन्हें कुछ नहीं मिला। तब पुलिसकर्मी आबकारी एक्ट का मामले बनाने के लिए बाहर से शराब लेकर आ गए और ग्रामीण के घर से अवैध शराब बरामद होने का मामला बना दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
ग्रामीण के घर में पुलिसकर्मी पहुंचे, तब महिला ने वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला बोल रही है कि भैया हमारे घर में तो कुछ नहीं मिला है। फिर बाहर से शराब लाकर क्यों फंसा रहे हो। वीडियो में महिला कह रही है कि भैया गाड़ी की डिक्की में शराब लेकर आया है। वहीं पुलिसकर्मी उसके घर से शराब मिलने का दावा कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

शराब के बड़े केस में फंसाने दी धमकी
इधर, इस मामले की शिकायत एसपी पारुल माथुर तक पहुंच गई। शिकायत में बताया गया कि पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण को शराब के झूठे व बड़े केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों पर झूठी कार्रवाई करने के आरोप लगने और शिकायतों के बाद एसपी माथुर ने पचपेड़ी थाना में पदस्थ आरक्षक भानू प्रताप डहरिया, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, शिव धन बंजारे व सद्दाम पाटले को लाइन हाजिर कर दिया।

आबकारी और पुलिस विभाग की मिलीभगत से होती है शराब की अवैध बिक्री
बताया जा रहा है कि पचपेड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की अवैध बिक्री होती है और आबकारी विभाग के अफसर गांव में सिर्फ महुआ शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई करते हैं। जबकि, देसी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों का आरोप है कि देसी शराब बेचने वालों पर विभाग के अफसर कार्रवाई भी नहीं करते। बल्कि, उनसे अवैध उगाही की जाती है। आरोप यह भी है कि पचपेड़ी क्षेत्र में शराब बेचने के अवैध कारोबार में पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत है और उन्होंने महीना बांध रखा है। आरोप है कि पैसे नहीं देने के कारण ही ग्रामीण के घर में शराब रखकर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

45 प्लस महिलाएं एसे कर सकते हैं रवीना टंडन की तरह खुद को स्टाइल…
नौसेना अधिकारी को जिंदा जलाकर मारने के मामले की जांच में जुटे 100 से अधिक पुलिसकर्मी
राज्य के विभिन्न शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में आयी उल्लेखनीय गिरावट: पर्यावरण मंत्री अकबर
रायगढ़ के जिंदल स्टील में बड़ा हादसा, गैस पाइप फटने से पांच मजदूर झुलसे
बघेरा में नहीं खुलेगी शराब दुकान, विधायक वोरा ने आबकारी अधिकारी को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ पर आम जनता को दी मुबारकबाद
Next Article मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर 46 लाख 36 हजार के विकास कार्य स्वीकृत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?