ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं थम रहे नक्सली हमले, चार दिन में कमांडर समेत 4 लोगों को मारा; सड़क पर फेंका शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

नहीं थम रहे नक्सली हमले, चार दिन में कमांडर समेत 4 लोगों को मारा; सड़क पर फेंका शव

By Om Prakash Verma
Published: February 19, 2024
Share
नक्सली
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हमले हो रहे हैं। हमले नक्सली जवानों के साथ आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को बारसूर थाना क्षेत्र के मालेवही कैंप से चार किलोमीटर दूर एक ग्रामीण के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। शव की शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का मुखबिर बताकर ग्रामीण को मारा
बता दें कि इससे पहले नक्सलियों ने वार्ता के लिए हामी भरी थी। इस दौरान नक्सलियों ने कहा था कि कैंप न खोले जाएं और उनके गिरफ्तार साथियों को छोड़ दिया जाए। वहीं, दूसरी नक्सली आए दिन हमला कर रहे हैं। 14 फरवरी को नक्सलियों ने सुकमा जिले के योलमपल्ली थाना पालामडामू के इंजरम भेज्जी मार्ग में पोडियम जोगी की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। पोडियम जोगी बिजली मिस्त्री का काम करता था। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर और सीआईडी के तहत काम करने का आरोप लगाया था।

नल जल योजना में काम करने वाला का रेता गला
नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के मंडली गांव में नल जल योजना में काम करने वाले प्लंबर इकबाल मियां अपने सहकर्मी के साथ 15 फरवरी को साप्ताहिक बाजार के सामने बने घर के बाहर खड़ा थे। तभी दो युवक पीछे से आकर इकबाल से बात करते हुए शराब कहां मिलेगी पूछा। इसी दौरान डंडे से सिर पर हमला करते हुए गला रेतकर फरार हो गए। पुलिस टीम अभी इसे नक्सली घटना नहीं मान रही है, क्योंकि किसी भी तरह से कोई भी नक्सली पर्चा नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कमांडर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
18 फरवरी को बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में सीएएफ कंपनी कमांडर तिजाउ राम भुआर्य की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। नक्सली वारदात बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं, सरकार की तरफ से अभी कोई भी कड़ा कदम नहीं उठाया गया है।

सदन का ऐतिहासिक सत्र सुनने विधानसभा पहुंची मिस इंडिया छत्तीसगढ़, सीएम साय से की मुलाकात
एनटीपीसी कोरबा स्वर्ण शक्ति पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित ‘उत्पादकता पुरस्कारÓ से पुरस्कृत
CG Police Recruitment : अब 6 मार्च तक जमा कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 5967 पदों पर होनी है भर्ती
Bhilai Breaking : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, गैंग में महिलाएं व नाबालिग भी शामिल, 10 मामलों क खुलासा
सत्ता गई पर तेवर नहीं, संजय राउत बोले- ईडी दफ्तर जाएंगे, इन्हें सबक सिखाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल्दी करें, कल के बाद जमा नहीं होंगे महतारी वंदन योजना के आवेदन… 20 फरवरी है अंतिम तिथि
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: दवाइयां ले रही जान, हम दारू के पीछे पड़े

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?