ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नववर्ष की जश्न की कर रहे हैं तैयारी, तो हो जाओ सावधान, हुड़दंगियों के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगा प्रशासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

नववर्ष की जश्न की कर रहे हैं तैयारी, तो हो जाओ सावधान, हुड़दंगियों के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगा प्रशासन

By Om Prakash Verma
Published: December 31, 2023
Share
नववर्ष की जश्न की कर रहे हैं तैयारी, तो हो जाओ सावधान, हुड़दंगियों के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगा प्रशासन
नववर्ष की जश्न की कर रहे हैं तैयारी, तो हो जाओ सावधान, हुड़दंगियों के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगा प्रशासन
SHARE

नववर्ष के आयोजन को लेकर प्रशासन सख्त, हुड़दंग किया तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई,
नशे में वाहन चलाते पकड़े गये तो होगी जब्ती, पैदल घर जाना होगा
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के दिए गए निर्देश
रायपुर। राजधानी में 31 दिसंबर शाम-रात को नववर्ष के होने वाले आयोजनों तथा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में चतुर्वेदी ने कहा कि आज राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किया जाएं। देर रात चलने वाली पार्टियों पर कमान कसनी होगी। ऐसे रेस्टोरेंट एवं हॉटलों के आस-पास पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचाते पाया जाता है तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे। यदि वे निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनके लायसेंस का निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। एफएल-5 (क) अनुज्ञप्ति लेने वाले हॉटल या स्थल पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में लायसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे।

नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो तुरंत एक्शन होगा और वाहन जप्त कर लिया जाएगा। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। आयुक्त चतुर्वेदी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति पर चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और आवश्यकता पडऩे पर मदद करेगी। श्री चतुर्वेदी ने नव वर्ष की सुबह प्रमुख मंदिरों और नया रायपुर सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए।

प्रभारी एसपी जी.आर. ठाकुर ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरंतर गस्त करें और कानून व्यवस्था बिगाडऩे वाले तत्वों पर तुरंत एक्शन लें। बैठक में एडीएम,एसडीएम और विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

कोरोना की नजर अब बच्चों पर? सामने आए डराने वाले आंकड़े, 10 साल से कम उम्र के 470 बच्चे चपेट में
बिलासपुर सिम्स का जन औषधि केंद्र छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ घोषित
बैकुंठधाम शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ महारुद्राभिषेक, ड्रोन से हुई फूलों की वर्षा
रायपुर साहित्य उत्सव में विनोद कुमार शुक्ल और उनके साहित्य का स्मरण, साहित्य की खिड़कियां’ विषय पर हुई परिचर्चा
पेट्रोल की जरूरत नहीं: इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 78 # 31 December 2023
Next Article Bhilai : सुपेला संडे मार्केट की बदली तस्वीर, विधायक रिकेश की चेतावनी के बाद सड़क पर नहीं दिखी एक भी दुकान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?