ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : सुपेला संडे मार्केट की बदली तस्वीर, विधायक रिकेश की चेतावनी के बाद सड़क पर नहीं दिखी एक भी दुकान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : सुपेला संडे मार्केट की बदली तस्वीर, विधायक रिकेश की चेतावनी के बाद सड़क पर नहीं दिखी एक भी दुकान

By Mohan Rao
Published: December 31, 2023
Share
सुपेला का एप्रोज रोड जहां लगता है संडे मार्केट
SHARE

भिलाई। रविवार को सुपेला के संडे मार्केट का नजारा कुछ अलग ही दिखा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की चेतावनी का ऐसा असर दिखा कि सड़क पर एक भी दुकान नहीं दिखी। रविवार को दोनों ओर के दुकानदारों ने भिलाई निगम द्वारा की गई मार्किंग का सम्मान किया और दुकानों को तय सीमा के भीतर ही लगाया। यही नहीं ग्राहक भी सजग दिखे और अपनी गाड़ियों को तय जगह व पार्किंग प्लेस पर ही रखा। इससे पूरे बाजार में कहीं भी जाम जैसी स्थिति नहीं दिखी।

बता दें भिलाई के सबसे चर्चित संडे बाजार में हर रविवार को भारी भीड़ लगती है। सालों से यहां दुकानदार बीच सड़क तक दुकान लगाते हैं जिससे मुख्य मार्ग दोनों ओर से जाम हो जाता है। कई बार प्रशासन द्वारा यहां के दुकानदारों को समझाया और सीमा तय की लेकिन कभी यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं आया। लेकिन इस रविवार को यहां का नजारा कुछ अलग ही दिखा। वैशाली नगर के नव निर्वाचित विधायक रिकेश सेन की चेतावनी व भिलाई निगम के संयुक्त प्रयास से सुपेला का संडे मार्केट जाम से मुक्त दिखा। राहगीर काफी खुश दिखे क्योंकि दुकानदारों के कारण किसी भी प्रकार का जाम नहीं लगा।

विधायक रिकेश सेन ने बीते रविवार को दी थी समझाइश

विधायक रिकेश ने किया था दौरान
वैशाली नगर विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद रिकेश सेन लगातार क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। बीते रविवार को विधायक रिकेश सेन ने संडे मार्केट का दौरा किया। इस दौरान भारी अव्यवस्था देख दुकानदारों पर खूब बरसे। पूरे मार्केट का दौरा करते हुए दुकानदारों की जमकर खबर ली। विधायक रिकेश से सड़क तक दुकान लगाने व सड़क पर पार्किंग कराने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि आगे से कोई भी दुकान दार तय सीमा से आगे बढ़ता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दुकान को सील कर दिया जाएगा। इसके बाद भिलाई निगम ने मार्केट में पहुंचकर मार्किंग भी कर दी। इसका असर यह रहा कि इस रविवार पूरा संडे मार्केट व्यवस्थित दिखा।

आम दिनों की तरह दिखी सड़क
रविवार के दिन सुपेला घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक की सड़क काफी संकरी हो जाती थी। रविवार को सड़े मार्केट लगने के कारण 40-40 फीट की सड़क 10 फीट की रह जाती थी। इसके कारण आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नजारा ऐसा होता था कि लोगों की बाइक तक जाम में फंस जाता था। और तो और आपात स्थिति में एंबुलेंस के लिए भी रास्ता नहीं मिल पाता। रविवार के दिन ऐसी दिखने वाली सड़क इस बार आम दिनों की तरह ही दिखी। दोनों ओर लोगों को खुली जगह मिली। कार से लेकर बड़े वाहन भी आसानी से जाते दिखे। आने जाने वाले राहगीर भी रविवार के दिन इस सड़क को इतना खाली देख चौंके गए।

छत्तीसगढ़ सरकार को मिली खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता… प्रदेश को मिला 14 हजार 195 करोड़ रुपए का राजस्व
महाराष्ट्र में तबाही का मंजर: भूस्खलन और बाढ़ से 112 की मौत, 99 लापता
मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दी सहमति…. 2 से 21 मार्च तक रायपुर में होगा टूर्नामेंट….. सचिन तेंदूलकर सहित दिग्गज खिलाड़ी दिखाएंगे अपने जौहर
20 लाख की लागत से खुर्सीपार के सार्वजनिक मंगल भवन में होगी प्रकाश व्यवस्था जनता की मांग, जल्द होगा काम पूरा
जल जीवन मिशन: 22 गांवों में सिंगल विलेज स्कीम के लिए 9.66 करोड़ रूपए की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नववर्ष की जश्न की कर रहे हैं तैयारी, तो हो जाओ सावधान, हुड़दंगियों के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगा प्रशासन नववर्ष की जश्न की कर रहे हैं तैयारी, तो हो जाओ सावधान, हुड़दंगियों के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेगा प्रशासन
Next Article CG News : ठंड से बचने कमरे में सिगड़ी जलाकर सोया परिवार, दम घुटने से 11 की हालत गंभीर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?