ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना

By @dmin
Published: September 26, 2022
Share
नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना
नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना
SHARE

दंतेवाड़ा. इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। आज हम छत्तीसगढ़ के एक ऐसे शक्तिपीठ से आपको रूबरू करा रहे हैं जो देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है। धर्म ग्रंथो में आदिशक्ति के 52 शक्तिपीठों के बारे में भी बताया गया है। इन्ही शक्तिपीठों में से एक माता दंतेश्वरी का मंदिर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित है। माना जाता है कि इस स्थान पर माता सती के दांत गिरे थे, यही कारण है कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान केवल बस्तर संभाग से नहीं बल्कि देशभर से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं यह शक्तिपीठ तंत्र साधना का भी मुख्य केंद्र है। ऐसा बताया जाता है कि सालभर तांत्रिक यहां के जंगलों में रहकर मां की गुप्त साधन करते हैं। कई बार तांत्रिकों को मंदिर परिसर में भी देखा जाता है।

सैकड़ों साल पुराना मंदिर
माता दंतेश्वरी को बस्तर राज परिवार अपनी कुल देवी मानता है, लेकिन वह पूरे बस्तरवासियों की रक्षक हैं। माना जाता है कि माता सती का एक दांत दंतेवाड़ा में गिरा था, इस वजह से इस इलाके को दंतेवाड़ा कहा गया। दंतेवाड़ा माता के स्वरूप को भी दंतेश्वरी माई के नाम से ही जाना जाता है। दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर के अतिरिक्त बस्तर के जगदलपुर शहर में स्थित दंतेश्वरी मंदिर, गिरौला गांव में मौजूद हिंगलाजिन माता मंदिर, बारसूर में स्थित मावली माता मंदिर, शीतला माता मंदिर में भी देवीभक्तों की सालभर भीड़ लगी रहती है।

लोक कथाओं में ऐसे प्रकट हुई थी माता
दंतेश्वरी माता के प्रकट होने की एक लोककथा के मुताबिक प्राचीन भारत के राज्य वारंगल के राजा प्रताप रुद्रदेव थे। जब उनके छोटे भाई अन्नमदेव को वारंगल राज से निर्वासित कर दिया गया, एक बार वह दु:खी मन से गोदावरी नदी को पार कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें नदी में माता दंतेश्वरी की प्रतिमा मिली। अन्नमदेव ने उस प्रतिमा को उठाकर नदी के किनारे लाया और उसकी पूजा करने लगे, तभी माता दंतेश्वरी ने साक्षात प्रकट होकर अन्नमदेव से कहा कि अपने रास्ते पर आगे बढ़ते जाओ, मैं भी तुम्हारे पीछे-पीछे चलूंगी। कहते है कि माता दंतेश्वरी के आशीर्वाद से अन्नमदेव ने अपने रास्ते पर चलते हुए कई राज्य जीते। दंतेवाड़ा में जिस जगह वह जाकर रुके वहां माता स्थापित हो गईं। इस प्रकार उन्होंने बस्तर साम्राज्य की स्थापना भी की। इतिहास में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि बारसुर के युद्ध में राजा अन्नमदेव ने हरिशचंद्र देव को मारकर बस्तर में अपने राज्य की स्थापना की थी ।

रायपुर के रिलायंस डिजीटल से 17 आईफोन चुराने वाला निकला कारोबारी का बेटा, हॉलीवुड फिल्में देख सीखी चोरी
गुस्ताखी माफ़: शराब दुकान बंद कराने “गांधी” ने सजाई अपनी चिता
मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर
Breaking News : उतई में महिला की हत्या, शव को पैरावट से जलाकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस
Big Accident : कोरबा में पंचायत चुनाव की रैली से लौट रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लापरवाही पर कड़़ी कार्रवाई : संभागायुक्त ने पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है मामला लापरवाही पर कड़़ी कार्रवाई : संभागायुक्त ने पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है मामला
Next Article दुर्ग-भिलाई से रायपुर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, रोज चलेंगी एयरकंडिशन सिटी बसें… जानिए पूरा शेड्यूल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?