ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग-भिलाई से रायपुर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, रोज चलेंगी एयरकंडिशन सिटी बसें… जानिए पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग-भिलाई से रायपुर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, रोज चलेंगी एयरकंडिशन सिटी बसें… जानिए पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao Published September 26, 2022
Share
सिटी बस की सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। दुर्ग-भिलाई के लोगों के लिए अब रायपुर एयरपोर्ट पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। कोरोना के कारण बीते ढ़ाई सालों से बंद सिटी बस सेवा राजधानी रायपुर में सोमवार से शुरू कर दी गई। रायपुर में सिटी बस सेवा शुरू होने से एयरपोर्ट से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक भी 6 बसों की सुविधा शुरू की गई। जो रोज दुर्ग रेलवे स्टेशन से रायपुर एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए चलेंगी। रायपुर सिटी सरकार ने इसका रूट मैप भी तय कर दिया है। इसके अलावा रायपुर शहर में भी सिटी बसों का रूट तय कर दिया गया है।

बता दें 2020 में कोरोना संक्रमण हावी होने के बाद प्रदेश भर में सिटी बस सेवा बंद कर दी गई थी। इसके बाद से सेवा अब तक शुरू नहीं की जा सकी। कोरोना संक्रमण थमने के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं तो ऐसे में रायपुर शरह सरकार ने सिटी बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। इसका एक फायदा यह हुआ है कि रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है। अब रोज रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए 6 बसों का रूट तय किया गया है।

ऐसी होगी एयरपोर्ट से दुर्ग तक का रूट
रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक कुल 6 बसें चलाई जाएंगी। बस क्रमांक 180, 181, 182, 183, 184 व 185 रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक चलाई जाएंगी। एयरपोर्ट से निकलकर तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भाटागांव, टाटीबंध, कुम्हारी, चरादा, भिलाई 3, पावर हाउस, सुपेला, नेहरू नगर, वायशेप फ्लाईओवर, रायपुर नाका, मालवीय नगर चौक से दुर्ग बस स्टैंड व वहां से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक यह बसें दौंड़ेंगी।

पहले दिन महिलाओं को फ्री, महापौर एजाज ढ़ेबर ने की सवारी
सिटी बस सेवा शुरू करने के बाद पहले दिन नवरात्रि के मौके पर महिलाओं के लिए फ्री कर दिया गया है। रायपुर में सिटीबसों में सोमवार को महिलाओं ने फ्री में सफर किया। सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने सिटी बस की सवारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिटी बस सेवा फिर से बहाल होने से लेागों को काफी राहत मिलेगी। शहर में लोगों को आसपास के सफर के लिए दिक्कते नहीं होंगी और कम खर्च पर सफर कर सकेंगे।

दुर्ग-भिलाई में चलेंगी 70 सिटी बसें
रायपुर के बाद अब लोगों को दुर्ग-भिलाई में सिटी बसों के शुरू होने का इंतजार है। चार माह पहले दुर्ग में परिवहन मंत्री ने दुर्ग में बैठक लेकर सिटी बसों के संचालन को मंजूरी दे दी थी। दुर्ग भिलाई के अलग अलग रूट पर 70 सिटी बसों को चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी तक दुर्ग भिलाई में सिटी बसों के संचालन की तिथि घोषित नहीं की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही दुर्ग भिलाई में भी सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

रायपुर में चलने वाली बसों के रूट और नंबर

रेलवे स्टेशन से कौशल्या माता मंदिर : 3528, 3530, 3531, 3539
रूट : मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरासी खेड़ी मंदिर हसौद, कुरूद, बहनाकाड़ी, चंदखुरी-

रायपुर रेलवे स्टेशन से भान्सोज : 3508, 3509
रूट : मेकाहारा, तेलीबांधा, मैग्नेटो मॉल, जोरा, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, RITEE कॉलेज, नवागांव, गोढ़ी

राज टॉकीज से खेरखूंट : 3549, 3554, 3557
रूट : फफाडीह, भनपुरी चौक, रावणभाटा, धनेली सिलतरा, चरोदा, धरसीवा, पंढरभट्टा.

रेलवे स्टेशन से खरोरा- 3511, 3512, 3513, 3514, 3556, 0320, 0329
रुट : फाफाडीह, पंडरी, सड्डू, विधानसभा, सारागांव, एमिटी

रेलवे स्टेशन से सिलयारी- 3518, 3520

रेलवे स्टेशन से भाटा गांव : 3550, 3548

रेलवे स्टेशन से उरला : 3525, 3526, 3533

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao September 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना
Next Article राजस्थान में सियासी दंगल: 92 विधायकों के इस्तीफे से मचा हड़कंप, CM के समर्थकों ने पायलट गुट पर लगाए गंभीर आरोप राजस्थान में सियासी दंगल: 92 विधायकों के इस्तीफे से मचा हड़कंप, CM के समर्थकों ने पायलट गुट पर लगाए गंभीर आरोप

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?