ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरवा विकास कार्यक्रम: कावरा नाला सुदूर वनांचल में लेकर आया विकास का कारवां
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नरवा विकास कार्यक्रम: कावरा नाला सुदूर वनांचल में लेकर आया विकास का कारवां

By @dmin Published August 13, 2022
Share
लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण
लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण
SHARE

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत कावरा नाला में हुए भू-जल संवर्धन संबंधी कार्य सुदूर वनांचल में विकास का कारवां लेकर आया है। गौरतलब है कि वनांचल में स्थित कावरा नाला में 97 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 73 भू-जल संवर्धन संबंधी विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे लगभग 10 किलोमीटर लंबाई के कावरा नाला में कुल जल संग्रहण क्षेत्रफल अंतर्गत 11 हजार 974 हेक्टेयर में से वन क्षेत्र के लगभग 3 हजार हेक्टेयर को उपचारित किया गया है।

नरवा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के वनांचल में कैम्पा मद से काफी तादाद में नरवा विकास के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनका वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तेजी से क्रियान्वयन जारी है।

इस संबंध में वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने बताया कि दक्षिण कोण्डागांव अंतर्गत कावरा नाला में कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के अंतर्गत लगभग 98 लाख रूपए की लागत से विभिन्न भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है।

इनमें 12 नग लूज बोल्डर, 17 नग ब्रशवुड चेकडेम, 1 नग भूमिगत डाइक, 19 नग गेबियन संरचना, 13 नग वाटर होल, 3 नग तालाब गहरीकरण, 1 नग गली प्लग तथा 4 नग 30-40 मॉडल का निर्माण शामिल है। इससे वनांचल स्थित अमरावती क्षेत्र के लोगों को लगभग 3 हजार हेक्टेयर भूमि के उपचार का लाभ मिलने लगा है। इस तरह कावरा नाला में हुए भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण सुदूर वनांचल में विकास का कारवां लेकर आया है।

You Might Also Like

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

@dmin August 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 100 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन बांध में दरार, 18 गांवों को कराया खाली 100 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन बांध में दरार, 18 गांवों को कराया खाली
Next Article राज्य में 39 लाख 80 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई राज्य में 39 लाख 80 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?