ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज

By @dmin Published June 29, 2020
Share
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर देर रात दो बजे तक गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत की बैठक चली। सीएम शिवराज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। 
तीन घंटे तक चली इस बैठक में पहले सीएम शिवराज सिंह ने अमित शाह से व्यक्तिगत मुलाकात की। इसके बाद सुहास भगत और वीडी शर्मा को भी बुलाया गया। बैठक में मंत्रिमंडल के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। 
इसके पहले तीनो नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से भी मुलाकात की थी। सोमवार यानी आज भी सीएम शिवराज दिल्ली में रहेंगे। वे पीएम मोदी के अलावा कई  भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।

The formation of Madhya Pradesh Cabinet will be completed by June 30: Sources https://t.co/P6xm3Hlg0S

— ANI (@ANI) June 29, 2020

सिंधिया गुट से नौ और नेता बन सकते हैं मंत्री 

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट के नौ और नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर सहमति बन गई है। 
मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इनमें प्रेम सिंह पटेल, चेतन कश्यप, मोहन यादव और अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सूची में शामिल किया गया है। 
वहीं, भोपाल से विश्वास सारंग, इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नामों की भी चर्चा है। बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार मई के आखिर और जून के पहले सप्ताह में संभावित था जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। अगले महीने मानसून सत्र शुरू होगा, ऐसे में संवैधानिक रूप से मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी हो गया है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin June 29, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर कराची में ‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
Next Article भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?