ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय निकायों में चलाया जाएगा मोर शहर, मोर जिम्मेदारी अभियान
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नगरीय निकायों में चलाया जाएगा मोर शहर, मोर जिम्मेदारी अभियान

By @dmin Published September 6, 2022
Share
जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
SHARE

नगरीय निकायों की स्वच्छता को और निखारने जनभागीदारी के दो बड़े निर्णय
शहरी गौठानों में गोसेवा के लिए बनेगा गौकोष, प्रबुद्ध नागरिकगण इसके लिए दे सकते हैं दान
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन तुंहर द्वार के माध्यम से ग्रामीण सचिवालयों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी
दुर्ग। नगरीय निकायों को स्वच्छ सुंदर बनाने की पहल को लेकर प्रशासन ने दो बड़े निर्णय आज लिये। नगरीय निकायों में मोर शहर, मोर जिम्मेदारी अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रबुद्ध नागरिकगण अपने मोहल्ले के चौक-चौराहों को सुंदर बनाये रखने सहयोग करेंगे। इसके अलावा शहरी गौठानों में गोसेवा के लिए गौकोष बनाया जाएगा, इसमें नागरिकगण अपना आर्थिक सहयोग कर सकेंगे जिसे गायों के रख-रखाव के लिए खर्च किया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने यह निर्देश समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, डीएफओ शशि कुमार, भिलाई निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, दुर्ग निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

चौक-चौराहों की लेंगे जिम्मेदारी- कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ सुंदर बनाये रखना प्रशासन के साथ ही नागरिक के रूप में हम सबकी जिम्मेदारी भी है। जनभागीदारी से शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने की दिशा में काफी सहयोग मिल सकता है। इसके लिए सार्वजनिक जीवन में प्रबुद्ध लोग जो अपने परिवेश को सुंदर बनाने की दिशा में सहयोग करना चाहते हैं उनसे सहयोग लिया जा सकता है। चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण में तथा मेंटेंनेंस में होने वाले खर्च की राशि के लिए नागरिकगण सहयोग दे सकते हैं। इसके लिए निगम के अधिकारी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय प्रबुद्ध दानशील लोगों से संपर्क करें और इन्हें प्रेरित करें। कालोनियों में रेसीडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारी मिलकर यह कार्य कर सकते हैं। वे ऐसे स्थलों का चिन्हांकन भी कर सकते हैं जहां ब्यूटीफिकेशन संभव है और इसके लिए वे प्रस्ताव दे सकते हैं और खर्च का वहन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही श्रमदान अभियान चलाकर प्रशासन और नागरिक समुदाय भी स्वच्छता के लिए बड़ी पहल कर सकता है।

गौकोष बनेगा, गौठानों में मवेशियों के लिए उचित इंतजाम करने में मिलेगी मदद- कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए जरूरी है कि मवेशियों को शहरी गौठानों में रखने की व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में मवेशी विचरण करते हैं। इन्हें गौठानों में रखने और उचित प्रबंधन का कार्य प्रशासन कर रहा है। नागरिक भागीदारी से इस कार्य को और भी बल मिलेगा। जो भी नागरिक चाहें स्वेच्छा से अपनी सहयोग राशि गौकोष में दे सकता है। इसके लिए एकाउंट नंबर की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी। इसके साथ ही गौकोष में आवक एवं व्यय की राशि का पूरा रिकार्ड पारदर्शी रूप से रखा जाएगा जिसे नागरिकगण देख सकेंगे। प्राप्त आय को गौठान में ही मवेशियों के उचित इंतजाम के लिए खर्च किया जाएगा।

प्रशासन तुंहर द्वार, बढ़ेगी ग्रामीण सचिवालय की सक्रियता- कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के तेजी से निराकरण के लिए प्रशासन तुंहर द्वार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर ही जनदर्शन का आयोजन होगा। इसमें जिस पंचायत में जनदर्शन आयोजित होना रहेगा, उसमें महीने भर पहले ग्रामीणों से मांगों और समस्याओं के आवेदन लिये जाएंगे। जिन आवेदनों का निराकरण पंचायत स्तर पर संभव हो सकेगा, उन्हें वहीं हल किया जाएगा। संभव नहीं होने पर ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर के अधिकारियों के पास आवेदन की प्रकृति के अनुसार फारवर्ड किया जाएगा। महीने भर की अवधि के पश्चात कलेक्टर या वरिष्ठ अधिकारी ग्राम पंचायत पहुंचकर आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

@dmin September 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा 10 हजार मेगावाट क्षमता की पम्प स्टोरेज आधारित 7 जल विद्युत परियोजनाओं की होगी स्थापना
Next Article सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?