ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रुपए और नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति पर अमल शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रुपए और नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति पर अमल शुरू

By @dmin
Published: April 7, 2022
Share
SHARE

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए दी गयी है स्वीकृति
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को 15 दिनों में प्रस्ताव विशेष वाहक से भेजने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिकाओं को अधोसंरचना विकास के लिए 5 करोड़ रूपए और नगर पंचायतों को अधोसंरचना विकास के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अधोसंरचना विकास मद में क्रमश: 5 करोड़ रूपए और 3 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति की अनुशंसा करते हुए नगरीय निकायों से इस मद में कराए जाने वाले कार्यो के प्रस्ताव 15 दिनों में विशेष वाहक के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 31 मार्च को यह घोषणा की गई थी, जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वित्त समिति की 4 अप्रैल को आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अधोसंरचना विकास मद में नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रूपए तथा नगर पंचायतों को 3 करोड़ रूपए उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के नगरीय निकायों को छोड़कर अन्य सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में अधोसंरचना विकास के कार्यो के प्रस्ताव में मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री की घोषणा के अनुरूप कराए जाने वाले कार्यो, सड़क मरम्मत, अनुरक्षण, नवीन सड़क निर्माण, नाला-नाली निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, वंचित क्षेत्रों में अधोसंरचना मद अंतर्गत सड़क, नाली के निर्माण, वंचित क्षेत्रों में पाइप लाईन के माध्यम से पेयजल वितरण के प्रस्ताव, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में 30 प्रतिशत की राशि के कार्यो के प्रस्ताव और स्ट्रीट लाईट के प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रस्तावों के संबंध में तकनीकी स्वीकृति, पीआईसी, परिषद् का संकल्प तथा कार्य हेतु प्रस्तावित स्थल के फोटोग्राफस 15 दिनों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालनालय में विशेष वाहक के माध्यम से भेजने को कहा गया है।

बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर में अपोलो कॉलेज के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन
पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में 44 मवेशियों को तस्करों से कराया गया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग शहरी गौठान में मनाया गया हरेली तिहार… विधायक, मेयर, कमिश्नर एवं एमआईसी सदस्यों ने गेड़ी, भौरा चलाकर उठाया लुत्फ
महाराष्ट्र मंडल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा उत्सव, रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव तक होंगे विविध आयोजन
आईजी की खुली चुनौती: बचना है तो कर दो सरेंडर, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 169 # 07 April 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?