ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई तकनीक : एक ही नर्स कर सकेगी वार्ड की निगरानी, भर्ती मरीज को अब नहीं उठानी पड़ेगी बार-बार बुलाने की जहमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नई तकनीक : एक ही नर्स कर सकेगी वार्ड की निगरानी, भर्ती मरीज को अब नहीं उठानी पड़ेगी बार-बार बुलाने की जहमत

By @dmin
Published: June 27, 2022
Share
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अस्पताल में भर्ती मरीज को अब बार-बार नर्स बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही मरीज को सामान्य से आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करने के लिए डॉक्टर को जांच रिपोर्ट या नर्स की जानकारी पर निर्भर रहना होगा। भारतीय शोधार्थियों ने एक ऐसा सेंसर रहित रोगी निगरानी प्लेटफॉर्म डोजी तैयार किया है जिसकी मदद से अस्पताल के वार्ड में भर्ती सभी मरीजों की निगरानी केवल एक नर्स आसानी से कर सकती है।

यह नर्स एक मॉनिटर पर बैठे सभी मरीजों की जानकारी हर घंटे ले सकती है और अगर किसी की तबीयत बिगड़ रही है तो उसे तत्काल आईसीयू में शिफ्ट भी कर सकती है। मोदी सरकार ने इस नई तकनीक को मेक इन इंडिया में शामिल करते हुए ई-जेम प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है।

यह उपकरण दिल्ली सहित देश के कुछ हिस्सों में सफलतापूर्वक कार्य भी कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली के वल्लभ भाई पटेल कोविड सेंटर में इसी उपकरण के जरिए मरीजों की निगरानी की गई थी और जरूरतमंद रोगियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में आईसीयू के लिए भर्ती कराया गया था।

क्या है यह सेंसर रहित उपकरण
शोधार्थियों ने दो तरह के सेंसर रहित उपकरण तैयार किया है जिसका नाम डोजी रखा है। एक, जिसे अस्पताल में स्थापित किया जा सकता है और दूसरा घर में कोई भी व्यक्ति अपने बिस्तर के नीचे रख सोते वक्त स्वास्थ्य बदलावों पर निगरानी रख सकता है। यह अभी देश के 300 से भी ज्यादा सरकारी अस्पतालों में स्थापित हो चुका है। दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल के अलावा एम्स इत्यादि में भी डॉक्टरों के लिए यह मददगार बन रहा है।

देश के अस्पतालों की स्थिति

  • 1,00,000 से अधिक अस्पताल भारत में संचालित।
  • 20,00,000 से ज्यादा बिस्तर अस्पतालों में मौजूद।
  • 1250 आईसीयू बेड पर डिजिटल मॉनिटरिंग की सुविधा।
  • 43,00,000 नर्सिंग कर्मचारियों की अस्पतालों में कमी।

नागपुर में 200 मरीजों की जान बचाई
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (मेयो अस्पताल) में इस सेंसर रहित उपकरण की मदद से 200 मरीजों की जान बचाई गई। अस्पताल के चिकित्सीय अध्ययन में बताया गया कि सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों को समय रहते आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

Breaking News : किरण देव फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री ने की घोषणा
हाड़ कंपाने लगी दिल्ली की सर्दी, 3.6 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
भिलाई, रिसाली, जामुल व भिलाई चरोदा को मिलेगी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात… 18 सीएम भूपेश करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
Bhilai Breaking: घंटों बैठक के बाद भी तय नहीं हुआ भिलाई निगम का नेता प्रतिपक्ष, 24 पार्षदों से हुई चर्चा
Video : नागपुर से कोरबा तक हाईटेक तरीके से चल रही हैं ट्रेने, Video देखकर समझे कैसे काम करता है यह सिस्टम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्मी में सही शैम्पू का इस्तेमाल है जरूरी…
Next Article मोटापा कम कर फिट बनाता है नौकासन…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?