ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई कैबिनेट की शपथ से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नई कैबिनेट की शपथ से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा

By @dmin
Published: September 16, 2021
Share
नई कैबिनेट की शपथ से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा
नई कैबिनेट की शपथ से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में नए मंत्रिपरिषद की शपथ से कुछ घंटे पहले ही विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वड़ोदरा की रावपुरा विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र त्रिवेदी ने डिप्टी स्पीकर को अपनी इस्तीफा सौंपते हुए कहा है कि मैं तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहा हूं।

गुजरात विधानसभा सचिवालय की ओर से भी नोटिफिकेशन जारी कर त्रिवेदी के इस्तीफे की जानकारी दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक गुरुवार दोपहर से ही तत्काल प्रभाव से राजेंद्र त्रिवेदी को स्पीकर की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है।

राजेंद्र त्रिवेदी को 19 फरवरी, 2018 को स्पीकर बनाया गया था। उनसे पहले यह जिम्मेदारी रमनलाल वोरा संभाल रहे थे। दो बार के विधायक राजेंद्र त्रिवेदी इससे पहले प्रदेश सरकार में खेल और संस्कृति मंत्री भी रह चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर से उन्हें भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

हालांकि अब तक त्रिवेदी या फिर पार्टी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी लीडरशिप ने एक तरह से नई सरकार का ही गठन करने का फैसला ले लिया है। राज्य में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाया गया है। इसके अलावा उनकी पूरी टीम को हटाते हुए सभी मंत्री नए बनाए जा रहे हैं।

सुशासन तिहार-2026 : दुर्ग के चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का हुआ निराकरण
कृष्णा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी कला व संस्कृति की छंटा, पारम्परिक नृत्य के साथ शिक्षाप्रद नाटकों का हुआ मंचन
भिलाई में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह…. अब तक टीकाकरण केंद्रों में 94564 लोग लगवा चुके है कोविड का टीका
Video : हुगली नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो, कोलकाता से हावड़ा के बीच मेट्रो का सफल परीक्षण, रचा इतिहास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को राजधानी में शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस के नीचे आकर भी बाल-बाल बच गया यह शख्स, देखे सोशल मीडिया पर वायरल विडियो बस के नीचे आकर भी बाल-बाल बच गया यह शख्स, देखे सोशल मीडिया पर वायरल विडियो
Next Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान शेयर बाजार को नया मुकाम, सेंसेक्स पहली बार 59 हजार अंक के पार, निफ्टी में भी रिकॉर्ड बढ़त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?