नई दिल्ली (एजेंसी)। बचपन से एक दोहा हमेशा सुनने को मिला, ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यानी जिसके साथ ईश्वर होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गुजरात के दाहोद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो इस दोहे को चरितार्थ करता है। यहां एक तेज रफ्तार बस के नीचे एक बाइक की टक्कर हुई और बाइक सवार अगले ही पल बस के नीचे आ गया। हालांकि, यह शख्स बिन खरोंच के सुरक्षित निकल गया।
https://twitter.com/vatannivat1/status/1438089393953071106?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438089393953071106%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fviral-news%2Fstory-gujarats-dahod-man-on-bike-miraculously-escapes-unhurt-after-getting-trapped-under-bus-video-goes-viral-4597229.html
ट्विटर पर इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यह वीडियो गुजरात के गोधरा रोड से जालोध हाइवे के बीच का है। यह हादसा सोमवार दोपहर को हुआ।
ट्विटर पर शेयर हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर मोड़ आते ही एक बस और बाइक अचानक टकरा जाते हैं। इसके बाद बाइक सवार शख्स बस के पहियों के नीचे आ जाता है, अचानक बस ब्रेक लगाती है। हालांकि, कुछ ही सेकंड में वह शख्स सही-सलामत बाहर निकलता दिखता है।
अब लोग इस वीडियो को देखकर शख्स को सलामत रखने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।





