ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: रविन्द्र चौबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: रविन्द्र चौबे

By @dmin
Published: February 14, 2022
Share
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे शिवरीनारायण मठ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: धूमधाम से मनाया गया सीताराम विवाह महोत्सव
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे शिवरीनारायण मठ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: धूमधाम से मनाया गया सीताराम विवाह महोत्सव
SHARE

नव नियुक्त सहायक अभियंताओं के कंधों पर छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार को जल संसाधन विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को बेहतर काम के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, जल संसाधन विभाग के रायपुर ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के आधारभूत प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त अभियंताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी आप के कंधों पर हैं और आप सभी कुछ ऐसा काम करें की आने वाली पीढियां आपको याद करे।

जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने कहा कि पानी विकास की आधारभूत आवश्यकता है इस विकास की जिम्मेदारी आप जैसे अभियंताओं के कंधों पर है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को संबोधित करते हुए श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आपको बदलती हुयी तकनीक के अनुसार खुद को भी हर दिन अपडेट करते रहना होगा ताकि आपकी क्षमताओं में विस्तार होता रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में नवनियुक्त 44 सहायक अभियंताओं एवं 6 सहायक भू-जलविदों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाला आधारभूत प्रशिक्षण सत्र 14 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च 2022 तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में कार्यालयीन व्यवस्था, स्थापना, लेखा, प्रशासनिक सेटअप, प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों एवं तकनीकी विषयों यथा डिजाइन, ड्राइंग, प्राक्कलन, सीएसआर, स्पेसिफिकेशन, गुणवत्ता परीक्षण आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा कार्यस्थल का भ्रमण कराने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने की। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि अभियंताओं को खुद में समय के साथ बदलाव करते रहना होगा ताकि वो आगे जाकर बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहें। इस मौके पर विभाग के मुख्य अभियंता इंद्र कुमार उइके, महानदी परियोजना के प्रमुख अभियंता आरके नगरिया समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2262 नए केस…. 1165 मरीज हुए डिस्चार्ज
यौन उत्पीडऩ: जीते मेडल को गंगा में बहाएंगे पहलवान खिलाड़ी, इससे पवित्र जगह कहीं और नहीं
नासा की बड़ी भविष्यवाणी: 2030 में चांद पर होगी ऐसी हलचल कि धरती पर आएगी विनाशकारी बाढ़…. बढ़ेगा समुद्र का जलस्तर
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: बड़ी चोरियों का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 77 लाख का मशरूका बरामद
गोदाम में हमालों की हड़ताल : कलेक्टर ने अरूण वोरा की मौजूदगी में ठेकेदार और हमाल यूनियन की बैठक ली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन
Next Article रंगो से सज रही गलियां, चौक-चौराहोंकी दशा सुधारने महिलाएं बना रही मानव श्रृंखला रंगो से सज रही गलियां, चौक-चौराहोंकी दशा सुधारने महिलाएं बना रही मानव श्रृंखला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?