ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नासा की बड़ी भविष्यवाणी: 2030 में चांद पर होगी ऐसी हलचल कि धरती पर आएगी विनाशकारी बाढ़…. बढ़ेगा समुद्र का जलस्तर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नासा की बड़ी भविष्यवाणी: 2030 में चांद पर होगी ऐसी हलचल कि धरती पर आएगी विनाशकारी बाढ़…. बढ़ेगा समुद्र का जलस्तर

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
NASA's big prediction: In 2030, there will be such a movement on the moon
NASA's big prediction: In 2030, there will be such a movement on the moon
SHARE

वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन (एजेंसी)। जलवायु परिवर्तन के चलते धरती पर तेजी से मौसम में बदलाव आ रहा है। इसके चलते ग्लेशियर पिघल रहे हैं और कई देशों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने एक अध्ययन में दावा किया है कि मौसम में बदलाव की वजह चांद भी हो सकता है। नासा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2030 में जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ते समुद्र के जलस्तर के साथ चांद अपनी कक्षा से डगमगाएगा, जिससे धरती पर विनाशकारी बाढ़ आएगी। 

नासा का यह अध्ययन क्लाइमेट चेंज पर आधारित जर्नल नेचर में 21 जून को प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में चांद पर हलचल के चलते धरती पर आने वाली बाढ़ को ‘उपद्रवी बाढ़Ó कहा गया है। इस तरह की बाढ़ तटीय इलाकों में आती है, जब समुद्र की लहरें रोजाना की औसत ऊंचाई के मुकाबले 2 फीट ऊंची उठती हैं। घर और सड़क सब जलमग्न हो जाते हैं और दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती है। नासा के अध्ययन के मुताबिक, वर्ष 2030 के दशक क मध्य तक उपद्रवी बाढ़ की स्थिति लगातार बनती रहेगी और अचानक से अनियमित हो जाएगी।अध्ययन में कहा गया है कि अमेरिकी तटीय इलाकों में समुद्र की लहरें अपनी सामान्य ऊंचाई के मुकाबले तीन से चार फीट ऊंची उठेंगी और ये सिलसिला एक दशक तक जारी रहेगा। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि बाढ़ की ये स्थिति पूरे साल में नियमित तौर पर नहीं रहेगी। सिर्फ कुछ महीनों के दरम्यान ये पूरी स्थिति बनेगी, जिससे इसका खतरा और बढ़ जाएगा।

तटीय इलाकों में मचेगी भारी तबाही
नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, समुद्र के बढ़ते जलस्तर के चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बार-बार बाढ़ आने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं और ये मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अपनी कक्षा में चांद के जगह बदलने से गुरुत्वीय खिंचाव, बढ़ता समुद्रीय जलस्तर और जलवायु परिवर्तन एक साथ मिलकर वैश्विक स्तर पर तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा करेंगे, जिसके चलते भारी तबाही आ सकती है। 

अपनी जगह बदलेगा चांद, जमीं पर होगा असर
यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई में असिस्टेंट प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य लेखक फिल थॉम्पसन ने पृथ्वी पर चांद के असर के चलते हुए बाढ़ आने के बारे में कहा, चांद जब अपनी कक्षा में डगमगाता है, तो इसे पूरा होने में 18.6 साल का वक्त लगता है, लेकिन पृथ्वी पर बढ़ती गर्मी के चलते बढ़ते समुद्रीय जलस्तर के साथ मिलकर ये खतरनाक हो जाता है। थॉम्पसन ने कहा कि 18.6 सालों में आधे समय तक यानी तकरीबन 9 साल तक पृथ्वी पर समुद्र में सामान्य टाइड का उठना कम हो जाता है। हाई टाइड की ऊंचाई सामान्य तौर पर कम होती है, लो टाइड की ऊंचाई सामान्य तौर पर ज्यादा होती है। वहीं अगले 9 साल तक इसका उल्टा होता है। अगली बार ये चक्र 2030 के आसपास बनेगा, जिससे सामान्य जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होगी। 

7 अप्रैल को जिलेभर में मनाया जाएगा ‘चावल उत्सव’
ईमानदार करदाताओं को मिलेगा इनाम, कल पीएम मोदी लॉन्च करेंगे एक खास टैक्स प्रोग्राम
दुर्ग NSUI ने राजेंद्र साहू और नंदकुमार सेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई और किया स्वागत
पुलिस की सतर्कता से टली डकैती की बड़ी घटना… बैंक में डाका डालने की प्लानिंग करते पांच गिरफ्तार…. पिस्टल व कारतूस सहित कई हथियार व औजार बरामद
टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत : श्रीलंका को 317 रनों से हराया… सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BJYM leader Atul Parvat met Union Minister Narendra Singh Tomar in New Delhi नईदिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिले भाजयुमो नेता अतुल पर्वत…. बधाई देते हुए कही यह बात
Next Article Reshuffle: Mandaviya, Scindia and Irani in cabinet committees, Bhupendra Yadav got big फेरबदल: कैबिनेट कमेटियों में मंडाविया, सिंधिया और ईरानी को जगह, भूपेंद्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?