ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नंदौरी में गोदना शिल्प का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नंदौरी में गोदना शिल्प का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

By Om Prakash Verma
Published: December 2, 2022
Share
नंदौरी में गोदना शिल्प का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
नंदौरी में गोदना शिल्प का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के सहयोग से ग्राम नंदौरी, धमधा, जिला-दुर्ग में गोदना शिल्प प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में 1 दिसम्बर 2022 को भिलाई महिला समाज ने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ताए उपाध्यक्ष श्रीमती नीरजा कुमारी सिंहए अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मैत्रेयी सूत्रधारए अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती प्रणति मुखर्जीए अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मौली चक्रवर्ती के साथ महासचिव श्रीमती रत्ना रानी डोकानियाए कोषाध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहूए सहकोषाध्यक्ष श्रीमती मउ रे उपस्थित रही। प्रारंभ में ग्राम नंदौरी की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता ने इन महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक अच्छी बात है कि आप सभी इस कला को बेहतर ढंग से सीख रहे है। यह कला धीरे.धीरे लुप्त हो रही है जिसे जीवित रखने में आप सभी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इस कला को जीवंत बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ।

गोदना शिल्प का प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के माध्यम से उपलब्ध कराए प्रशिक्षक श्रीमती बीजू बावरे और शरद एवं श्री नितिन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 महीनों तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में ग्राम नंदौरी की 25 महिला हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने वाली इन महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ नि:शुल्क उपकरण और 3000 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। यह गोदना शिल्प कपड़े पर किये जाने वाली एक विशेष हस्तशिल्प कला है और इसको विकसित करने की दृष्टि से यह शिविर आयोजित किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा इसके पूर्व भी ग्राम डुंडेरा में बांस कला शिविर और ग्राम खम्हरिया में ड्राय फ्लावर बनाने का शिविर आयोजित किया जा चुका है। आगामी दिनों में 3 गांवों में जूट शिल्पए शीषल शिल्प का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की योजना है। इन शिविरों के सफल आयोजन में सीएसआर के विवेक मिश्रा तथा बुधेलाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर विभाग की श्रीमती रजनी रजक ने किया और सहायक प्रबंधक विवेक मिश्रा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

केन्द्रीय पुल में 45.65 लाख मीटरिक टन चावल का होगा परिवहन
योग्य छात्रों को मिलेगा लैपटॉप, योगी सरकार ने टीकाकरण के लिए की 50 करोड़ की व्यवस्था
आशिकी 3: इस फिल्म में काम करना किसी सपने का सच होने जैसा है: कार्तिक
थूक से रोटी सेकने का वीडियो वायरल, होटल का कुक गिरफ्तार, देखें VIDEO
CG Breaking : वाहन जांच में पुलिस ने जब्त किए सोने-चांदी के जेवरात, कैश भी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर-9 अस्पताल में विश्व एड्स दिवस का आयोजन, असमानताओं को दूर करने का किया आग्रह सेक्टर-9 अस्पताल में विश्व एड्स दिवस का आयोजन, असमानताओं को दूर करने का किया आग्रह
Next Article Big Breaking: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने छत्तीसगढ़ के ये नेता, संगठन को मजबूत करने दी बड़ी जिम्मेदारी Big Breaking: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने छत्तीसगढ़ के ये नेता, संगठन को मजबूत करने दी बड़ी जिम्मेदारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?