ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान की खरही में लगी आग, अब तक नहीं मिला मुआवजा, पीडि़त किसान ने लगाया जनदर्शन में आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धान की खरही में लगी आग, अब तक नहीं मिला मुआवजा, पीडि़त किसान ने लगाया जनदर्शन में आवेदन

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा
पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा
SHARE

कलेक्टर ने प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करने के दिये निर्देश
दुर्ग। पाटन ब्लाक के गाँव बोरिद के एक किसान ने जनदर्शन में अपना आवेदन लगाया। उसने बताया कि दो साल पहले उसने फसल काट कर रखी थी। आशंका है कि किसी ने धान की खरही में आग लगा दी जिससे उसका बड़ा नुकसान हुआ। नुकसान के मुआवजे के लिए उसने आवेदन लगाया है लेकिन अब तक आवेदन पर कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्टर ने इस प्रकरण में तत्काल आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

जनदर्शन में बोरिद गांव के ही ग्रामीणों ने सिंचाई सुविधा बढ़ाने की माँग भी रखी। जुनवानी के लोग भी आज जनदर्शन में पहुंचे। वहां उन लोगों ने बताया कि यहां पुराना शीतला तालाब है। इसे साफ कराने के लिए जेसीबी का उपयोग करना होगा। गहरीकरण से तालाब भी उपयोगी होगा और कचरा भी बाहर हो जाएगा। लहंगा गाँव के एक ग्रामीण ने बताया कि उसका रास्ता बंद कर दिया गया है जिससे काफी दिक्कत हो रही है। इसी तरह से स्कूल से संबंधित आवेदन भी आये। स्कूल से संबंधित एक ऐसे ही आवेदन में अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चा एक निजी स्कूल में पढ़ता है। निजी स्कूल का प्रबंधन उसे टीसी नहीं प्रदान कर रहा है। कलेक्टर ने इस प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी को मामले के त्वरित निराकरण कर अभिभावक को राहत देने के निर्देश दिये। आज आये जनदर्शन के आवेदनों पर शाम को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विस्तार से अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि कुछ आवेदन ऐसे हैं जो लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित सेवाओं से होते हैं। जनदर्शन में आ रहे आवेदनों की समीक्षा करें और यह देखें कि आवेदन किस क्षेत्र से अधिक आ रहे हैं। इससे क्षेत्र विशेष के अधिकारियों की मानिटरिंग भी हो पायेगी कि किस तरह वो लोगों को प्रभावी सेवाएं देने की भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय से मिले प्रशिक्षु आईपीएस, सीएम निवास में की भेंट… कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक : राज्यपाल
ऊर्जा संरक्षण सप्ताहः वेदांता एल्युमीनियम ने सस्टेनेबिलिटी हेतु अग्रगामी कदम उठाते हुए ऊर्जा की खपत में 1.3 मिलियन गीगा जूल की बचत की
लूट की नियत से आए ओडिशा के तीन बदमाश गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम के दुर्ग दौरे के पूर्व विधायक वोरा ने किया सभी विकास कार्यों का निरीक्षण सीएम के दुर्ग दौरे के पूर्व विधायक वोरा ने किया सभी विकास कार्यों का निरीक्षण
Next Article एक 'विजय', कई शिकार! भाजपा में आंतरिक शक्ति संतुलन बनाने कुर्मी नेतृत्व उभारने की तैयारी ग्राम पंचायत सेलूद में स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सांसद बघेल ने की शिरकत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?