ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्म भले ही अनेक, लेकिन देश एक ‘भारत’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

धर्म भले ही अनेक, लेकिन देश एक ‘भारत’

By Om Prakash Verma
Published: December 31, 2024
Share
धर्म भले ही अनेक, लेकिन देश एक 'भारत'
धर्म भले ही अनेक, लेकिन देश एक 'भारत'
SHARE

इंदौर/ भारत की पहचान उसकी विविधता में एकता है। यह देश कई धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का अनूठा संगम है, जहाँ हर व्यक्ति को अपनी आस्था और परंपराओं के साथ जीने की स्वतंत्रता है। इस विविधता में ही भारत की सबसे बड़ी ताकत छिपी है। लेकिन, जब ये ही धर्म कुछ कारणों की वजह से एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं, तो समाज की दीवार दरकने लगती है। धर्म के नाम पर होने वाली हिंसा और द्वेष से हमारा भाईचारा टूटता है। जब लोग अपने धर्म को सबसे ऊपर मानकर दूसरों के धर्म का अनादर करते हैं, तो यह भारत की विविधता और एकता के खिलाफ जाता है। इससे न सिर्फ हमारा समाज कमजोर होता है, बल्कि इसके विकास में रुकावट भी आती है।

यह एक ऐसा गंभीर मुद्दा है, जिस पर समय रहते काम नहीं किया गया, तो हमारा भारत, भारत नहीं रहेगा और न ही हम भारत माता के सच्चे सपूत कहलाने के लायक रहेंगे। इससे देश के लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से इंदौर स्थित देश की मशहूर पीआर संस्था, पीआर 24×7 के वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 2025’ के दौरान एक बेमिसाल एक्ट पेश किया गया, जिस पर कंपनी के एम्प्लॉयीज़ ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

एक्ट में गाँधी जी का किरदार निभाने वाले विनीत भट्ट, वाइस प्रेसिडेंट, मीडिया मॉनिटरिंग, ने कहा, “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई- ये चार धर्म ऐसे हैं, जिनके धर्मिक रंगों, यानि केसरिया, सफेद, हरे और नीले के संयोजन से हमारे देश का तिरंगा सुभोभित है। इसके साथ ही, सभी धर्म हमारे देश का मान बढ़ाते हैं और इनकी एकता ही हमारे भारत की असली पहचान है। धार्मिक कारणों से एक दूसरे से मनमुटाव या फसाद करने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए, भाईचारे के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान रखने वाले हमारे देश का मान हम सभी बनाए रखें, यही पीआर 24×7 की ओर से मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है।”

अभिषेक विश्वकर्मा, सीनियर एग्जीक्यूटिव, मीडिया मॉनिटरिंग, ने कहा, “देश के साथ चलने का जज़्बा हर भारतीय के दिल में बसता है। चाहे आप किसी भी धर्म से ताल्लुक रखते हों, जब बात देश की आती है, तो हर नागरिक एकजुट होकर अपने देश की रक्षा और सम्मान के लिए खड़ा हो जाता है। यह वही जज़्बा है, जो भारत को अद्वितीय बनाता है। लेकिन, कुछ कारणों से आपसी द्वेष न सिर्फ हमें, बल्कि पूरे भारत के सम्मान को ठेस पहुँचाता है। सब साथ रहें, मिलकर रहें, यही हम इस एक्ट के माध्यम से बताना चाहते थे।”

वह कहते हैं न “बंद मुट्ठी लाख की और खुल गई तो खाक की” यह कहावत सभी धर्मों पर लागू होती है कि साथ मिलकर रहने में ही शक्ति है। जब हम सभी अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए, एक राष्ट्र के रूप में साथ चलते हैं, तो हम एक ऐसा समाज बनाते हैं, जो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहता है। पीआर 24×7 के वार्षिक उत्सव में आयोजित यह प्रस्तुति वास्तव में तारीफ के काबिल है।

पीआर 24×7 के बारे में
पीआर 24×7 एक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एजेंसी है, जो भारत की सर्वश्रेष्ठ पीआर एजेंसियों में से एक है। ब्रांड के पास 25 वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसने इसे 18 से अधिक राज्यों और 68 से अधिक शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने में सक्षम बनाया है। इसकी 75 से अधिक सदस्यों की मजबूत और समर्पित टीम ने हर चुनौती का सामना करते हुए उत्कृष्टता की ऊँचाइयों को छुआ है। आज, कंपनी के पास 200 से अधिक क्लाइंट्स और 75 से अधिक लोगों की एक मजबूत टीम है। हमारे ग्राहक हमें कई कारणों से पसंद करते हैं, जिनमें 24×7 उपलब्धता, रीजनल मीडिया की समझ, नेटवर्क और मीडिया संबंध, क्राइसिस कम्युनिकेशन में विशेषज्ञता, उत्कृष्ट मीडिया मॉनिटरिंग क्षमताएँ, टीम की संस्कृति और स्थिरता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ दीर्घकालिक ग्राहक संबंध शामिल हैं।

त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, धार्मिक स्थल में छिपे दहशतगर्द
6 टिप्स : बच्चों को ऐसे बचाएं स्किन प्रॉब्लम से…
छत्तीसगढ़ का बजट सत्र शुरू : मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए सीएम साय, 3 मार्च को पेश होगा बजट
राहुल पर लटकी एफआईआर की तलवार! वीर सावरकर के पोते ने मांगी माफी वाले सबूत, ठाकरे और पवार पर कही यह बात
खनिज संपदा से सरकार हुई मालामाल, रिकार्ड 12 हजार 941 करोड़ रुपए का मिला राजस्व… दंतेवाड़ा सबसे आगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में बन रहा है नकली पनीर : खाद्य विभाग ने रेड कर किया 25 क्विंटल पनीर जब्त… होटलों व रेंस्त्रा में सप्लाई की थी तैयारी
Next Article नए सत्र में विद्यार्थियों को समय पर मिले किताबें, सीएम साय ने कहा- ऑनलाईन ट्रैकिंग एप से करें निगरानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?