ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमाकेदार एक्शन थ्रिलर के लिए हो जाएं तैयार रिलीज होने जा रही हैं साउथ की ये 10 फिल्में…
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

धमाकेदार एक्शन थ्रिलर के लिए हो जाएं तैयार रिलीज होने जा रही हैं साउथ की ये 10 फिल्में…

By @dmin Published June 13, 2022
Share
SHARE

साल 2022 सिनेमा के लिए काफी खास है। बीते कुछ महीने में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें बॉलीवुड से ज्यादा साउथ सिनेमा की फिल्में शामिल हैं। ‘आरआरआर और ‘केजीएफ चैप्टर 2 को देखने के बाद बॉलीवुड के दीवानों पर भी साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग साउथ फिल्मों और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की तारीफ कर रहे हैं। अब फैंस साउथ की अपकमिंग फिल्मों पर भी नजर बनाए बैठे हैं। ऐसे में इस स्टोरी में हम आपको साउथ की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिनमें अधिक्तर फिल्में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होंगी।

विक्रांत रोना:- फिल्म ‘विक्रांत रोना एक 3डी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 28 जुलाई को देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

आदिपुरुष:- इस लिस्ट में प्रभास की मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष भी है, जो अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म पहले 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा की वजह से इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया। दोनों फिल्म के मेकर्स ने बातचीत के बाद ही ये फैसला लिया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी।

यशोदा:- साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म ‘यशोदा में नजर आएंगी, जो तेलुगू के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिस काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

लाइगर:- तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी कर चुके हैं। उनकी फिल्म ‘लाइगर जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें विजय देवरकोंडा के अलावा, अनन्या पांडे, माइक टायसन, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे नजर आएंगे। फिल्म जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

सालार:- ‘सालार एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हसन, दिशा पाटनी, जगपति बाबू जैसे स्टार दिखेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म 2022 तक पूरी हो जाएगी। साल 2023 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

प्रोजेक्ट के:- प्रोजेक्ट के अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में बनाए गए एक विशाल सेट पर चल रही है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी लीड रोल में होंगे। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर बन रही है। तेलुगू के अलावा ये फिल्म तमिल, कन्नड़ और मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।

एनटीआर 30:- ‘एनटीआर 30 जूनियर एनटीआर की मेगा बजट फिल्म है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म को सुधाकर मिक्कीलिनेनी और हरि कृष्णक द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। हालांकि, अब तक इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जूनियर एनटीआर का लुक सामने आ गया है, जो काफी धांसू है।

आरसी 15:- साउथ अभिनेता राम चरण फिल्म ‘आरआरआर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचान के बाद अब ‘आरसी 15 में नजर आएंगे। अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें राम चरण आईएएस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। अभिनेता के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

पुष्पा: द रूल:- अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की झंडे गाड़ दिए थे, जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा द रूलÓ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अब तक कई रिपोट्र्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म के दूसरे पार्ट को 400 करोड़ के बजट में बनाया जाएगा और यह फिल्म जुलाई में फ्लोर पर जाएगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

गॉडफादर:- बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान भी साउथ सिनेमा में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में सलमान खान भी नजर आएंगे। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि सलमान इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगे।

You Might Also Like

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

@dmin June 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 236 # 13 june 2022
Next Article सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी जरीना वहाब…
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?