ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दौड़-भाग भरी जिंदगी में सुकून दे रही है मितान योजना, 51 हजार लोगों के घर पहुंचा मितान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दौड़-भाग भरी जिंदगी में सुकून दे रही है मितान योजना, 51 हजार लोगों के घर पहुंचा मितान

By Om Prakash Verma
Published: February 23, 2023
Share
दौड़-भाग भरी जिंदगी में सुकून दे रही है मितान योजना, 51 हजार लोगों के घर पहुंचा मितान
दौड़-भाग भरी जिंदगी में सुकून दे रही है मितान योजना, 51 हजार लोगों के घर पहुंचा मितान
SHARE

घर बैठे मिल रहे जन्म, मृत्यु, विवाह, मूल निवास सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र
रायपुर। शहरों की दौड़-भाग भरी जिंदगी में लोगों को मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए बड़ी राहत मिल रही है। शासकीय काम-काज के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म, मृत्यु, मूल निवासी, विवाह आदि प्रमाण पत्र अब लोगों को इस योजना के जरिए आसानी से और घर बैठे ही मिल रहे हैं। मितान 51 हजार से अधिक लोगों के घर दस्तावेज लेकर पहुंचा चुके हैं। इन प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को केवल टोल फ्री नम्बर 14545 अप्वाइंटमेंट बुक कराना होता है। इसके बाद मितान घर आकर प्रमाण पत्र के लिए जरूरी कागजात लेकर जाते है और प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद घर पहुंचा देते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में शुरू की गई मुख्यमंत्री मितान योजना में अब तक लगभग 62 हजार लोगों ने शासकीय दस्तावेज घर पर प्राप्त करने के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कराया है, वहीं दूसरी तरफ 51 हजार से अधिक नागरिकों ने घर बैठें ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। इस योजना में लगभग 01 लाख 25 हजार से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है।

13 प्रकार की सेवाएं
मितान योजना में 13 प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। भविष्य में इन सेवाओं को और बढ़ाने की योजना है। वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, पैन अपडेट एवं डुप्लीकेट इत्यादि सेवाएं दी जा रही हैं।

ऐसे लिया जा सकता है लाभ
मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये आवेदक मितान की सेवा के लिये टोलफ्री नंबर 14545 पर कॉल करता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होता है। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर जरूरी दस्तावेज प्राप्त करते हैं। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान एजेंट द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।

हिन्दी दिवस: हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा कार्यक्रम में शामिल हुए संस्कृति मंत्री भगत…. कहा- सबको करना चाहिए राष्ट्रभाषा का सम्मान
गोबर खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त रघुवंशी… वर्मी कंपोस्ट के साथ ही गोबर से बने अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने दिए निर्देश
एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका
चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट
बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 बरातियों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में मिली महिला की अधजली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Next Article लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहे थे नर्सिंग होम, सीएमएचओं ने जारी किया नोटिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?