ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो महीने के अंदर ममता बनर्जी ने पूरा किया बड़ा चुनावी वादा, लॉन्च की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

दो महीने के अंदर ममता बनर्जी ने पूरा किया बड़ा चुनावी वादा, लॉन्च की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम

By @dmin
Published: June 30, 2021
Share
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने सत्ता में आने के दो महीने के अंदर ही एक बड़ा चुनावी वादा पूरा कर दिया है। सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लॉन्च किया। स्कीम की शुरुआत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि इससे राज्य के युवा आत्मनिर्भर हो सकेंगे। इस स्कीम के तहत छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन सालाना दर पर साधारण ब्याज के तहत मिल सकेगा। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट ने इस स्कीम को मंजूरी दी थी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम का टीएमसी की ओर से अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों में जोर-शोर से प्रचार किया गया था।

इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल में 10 साल से रह रहा कोई भी परिवार इसका लाभ ले सकता है। भारत और विदेश में अंडर-ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट, डॉक्टरल और पोस्ट डॉक्टरल डिग्री के लिए इसका लाभ लिया जा सकता है। इस स्कीम के तहत छात्र को लोन की वापसी के लिए 15 साल तक का अधिकतम समय मिलेगा। यह समय भी नौकरी मिलने के बाद से शुरू होगा। इस तरह से देखें तो छात्रों के लिए लोन की यह स्कीम बड़ी राहत है। इससे निजी संस्थानों अथवा विदेश में शिक्षा लेने वाले छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी।

  • क्रेडिट कार्ड की मदद से छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा।
  • 40 साल तक की आयु का कोई भी शख्स इस स्कीम का लाभ उठा सकेगा।
  • नौकरी मिलने के बाद छात्र को लोन चुकाने के लिए 15 साल तक का समय दिया जाएगा।
  • कोचिंग संस्थानों में पढऩे वाले और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी यह लोन मिल सकेगा। इनमें आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईएएस, आईपीएस आदि को शामिल किया गया है।
  • इस स्कीम के तहत संस्थान और गैर-संस्था के तमाम खर्चों को शामिल किया गया है ताकि पिछड़े वर्ग के किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो सके।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई बीसीसीआई की चिंता, फिर से विदेश में होगा आईपीएल?
यहां दिन में तीन बार बदलता है मां का स्वरूप, पीएम से सीएम तक लगा चुके हैं हाजिरी…
CG Breaking : युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, पत्नी ने पिता केे साथ मिलकर रची साजिश… जानिए हत्या की वजह
राहुल क्या, कांग्रेस में कोई मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता, नटवर सिंह ने की पीएम की तारीफ
Bhilai Breaking : आरक्षक पर जानलेवा हमला, शराब पीने से मना किया तो रेत दिया गला… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय कैबिनेट: भारतनेट के लिए 19401 करोड़ मंजूर, 16 राज्यों के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट केंद्रीय कैबिनेट: भारतनेट के लिए 19401 करोड़ मंजूर, 16 राज्यों के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट
Next Article तबादला ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ गृहविभाग ने बड़ी संख्या में किया आईपीएस अधिकारियों का तबादला… 40 अफसरों का ट्रांसफर… देखें पूरी सूची

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?