ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत

By @dmin
Published: January 17, 2022
Share
Number of infected people crossed 58 lakhs in the country
Number of infected people crossed 58 lakhs in the country
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में चार दिनों से लगातार 2.5 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 58 हजार 89(2,58,089) मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 13 हजार कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16 लाख (16,56,341) को पार कर गए हैं। हालांकि इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 19.65 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी से अधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 157.20 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर 14.41 फीसदी है। रविवार को कोरोना के लिए 13,13,444 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 70,37,62,282 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

ओमिक्रॉन के मामले 8000 के पार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 8,209 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 6.02 फीसदी की वृद्धि हुई है।

राज्यों में कोरोना के हालात
इस बीच महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 41,327 नए मामले सामने आए। इस दौरान 29 मरीजों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल 2,65,346 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में आठ ओमिक्रॉन मामलों की सूचना मिली, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,738 हो गई है। कर्नाटक में रविवार को कोरोना के 34,047 नये मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 32,20,087 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,286 नए मामले सामने आए और 28 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले घटकर 89,819 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 27.87त्न है। पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के 14,938 नए मामले दर्ज किए गए और 36 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,97,699 और मरने वालों की संख्या 20,088 हो गई है। पश्चिम बंगाल में 1,60,305 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में पिछले 24 घंटे में 10,150 नए मामले सामने आए हैं। 6,096 लोग डिस्चार्ज हुए हैंऔर 8 लोगों की मृत्यु हुई है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4,570 नए मामले सामने आए और दैनिक संक्रमण की दर 15 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हुई है।

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिविल जज बनने के लिए तीन साल बतौर वकील प्रैक्टिस जरूरी
नशामुक्त भारत अभियान : छत्तीसगढ़ में 19958 स्थलों पर 6.70 लाख से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ
Big action : शहर के 925 जगह से हटाए गए अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर, नेशनल हाइवे से लेकर अंधरूनी हिस्सों तक पहुंचा निगम का अमला
रेलवे ने की रिकार्ड नियुक्तियां : 75,000 लोगों को मिली रेलवे में नौकरी, Chhattishgarh में भी हुई 252 नियुक्तियां
उपलब्धि: विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने फिर लहराया देश में परचम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि कोरोना ‘वरदान’: देश के 10 रईसों के पास इतना पैसा कि सभी बच्चों को 25 साल तक शिक्षा दिला सकें
Next Article यूपी चुनाव: प्रचार करने पहुंचे सीएम बघेल, कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज यूपी चुनाव: प्रचार करने पहुंचे सीएम बघेल, कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?