ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर, सूचना मिलते ही पहुंचेंगे चिकित्सक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiNational

दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर, सूचना मिलते ही पहुंचेंगे चिकित्सक

By Om Prakash Verma
Published: February 8, 2023
Share
दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर, सूचना मिलते ही पहुंचेंगे चिकित्सक
दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर, सूचना मिलते ही पहुंचेंगे चिकित्सक
SHARE

समीक्षा बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दिये निर्देश
दुर्ग। दुघर्टनाग्रस्त मवेशियों के इलाज के लिए पशुधन विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। इसके माध्यम से मवेशियों के त्वरित इलाज के लिए मदद ली जा सकेगी। फोन से सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का प्रयास करेंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने कृषि और संबंधित विभाग की योजनाओं पर हुई प्रगति के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर मीणा ने बैठक में गौठानों में उच्च नस्ल के गायों के पाले जाने की प्रगति की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि जिन गौठानों में अब तक उच्च नस्ल की गाय वितरित की गई हैं वहां दूध व्यवसाय से समूह की महिलाएं अच्छी खासी आय अर्जित कर पा रही हैं।

तिलहन के क्षेत्राच्छादन में 36 प्रतिशत की वृद्धि
कलेक्टर ने रबी वर्ष में क्षेत्राच्छादन की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि तिलहन फसल के क्षेत्राच्छादन में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दलहन फसल के क्षेत्राच्छादन में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कलेक्टर ने कहा कि इन फसलों के क्षेत्राच्छादन का अनुपात और बढ़ाना है। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ मौसम की अतिरिक्त नमी के सदुपयोग व आय में वृद्धि के उद्देश्य से 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन-तिसहन का क्षेत्राच्छादन किया गया। उन्होंने फसल बीमा योजना के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 146 कृषकों का दावा भुगतान नहीं होने की शिकायत मिली थी। उनके दस्तावेजों को कंपनी को प्रेषित कर सभी किसानों का शतप्रतिशत भुगतान कर दिया गया। खरीफ वर्ष 2022 में बीमित राशि 512 करोड़ रही। रबी वर्ष 2023 में बीमित राशि से 143 करोड़ रुपए रही है। कलेक्टर ने अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के अंतर्गत हो रही गतिविधि की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में 470 हेक्टेयर रकबे में रागी फसल हो रही है।

अमरूद, पपीता और केले की 20 एकड़ क्षेत्र में होगी खेती
कलेक्टर ने हार्टिकल्चर विभाग को अमरूद, पपीते और केले की खेती बड़े पैच में करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 15 से 20 एकड़ क्षेत्र चिन्हांकित करें और समूहों के माध्यम से इसकी खेती करें। बड़े पैमाने पर उत्पादन होने से बाजार तक पहुंच भी आसान होती है और संसाधन एक ही जगह पर आसानी से लगाये जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल
सुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा रुख, कहा- पाक में कट्टरपंथियों ने मंदिर तोड़ा और इमरान सरकार मूकदर्शक बनी रही
कमजोर हुई मानसून की गतिविधियां, फिर भी भारी वर्षा के आसार
गुस्ताखी माफ: क्या मुसलमानों के घाव भर पाएंगे भागवत?
बालोद के नामी ट्रांसपोर्टर की डेम में तैरते मिली लाश, शरीर में चोट के गंभीर निशान, 1 साल पहले हुई थी शादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?