ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग विधायक वोरा ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात… विकास कार्यो पर की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग विधायक वोरा ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात… विकास कार्यो पर की चर्चा

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। रायपुर स्थित सीएम निवास में वोरा ने श्री बघेल से 22 अप्रैल को होने वाले विकास कार्यो के संबंध में लंबी चर्चा की। इधर अधिकारियों से वोरा ने कहा है कि 2 मई से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाली एजेंसियां यह सुनिश्चित कर लें कि विकास योजनाओं का पेंडिंग वर्क ज्यादा से ज्यादा निबटा लिया जाए।

वोरा ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पीडब्लूडी विभाग के अफसर प्रमुख मार्गों का डामरीकरण जरूर कराएं। इसके अलावा अमृत मिशन योजना का कार्य भी तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने कहा कि वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड का उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत जीई रोड का डामरीकरण सीएम के आगमन से पहले पूरा किया जाए। 12 करोड़ की लागत से प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगाने का काम भी तत्काल पूरा किया जाए। जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के कारण सड़क पर धूल उड़ रही है। रात के समय अंधकार रहता है जिसके कारण आवाजाही करने वाले नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डामरीकरण और लाइट लगाने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आकस्मिक दौरे से पहले पूरा कर लिया जाना चाहिए।

वोरा ने कहा कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से 10 करोड़ की लागत से बोरसी.रुआंबांधा रोड के डामरीकरण कार्य काफी सुस्त चाल से हो रहा है। इस रोड के निर्माण के साथ ही हाल ही में 9 करोड़ 34 लाख की लागत से प्रारंभ किये गए राजेंद्र चौक से जेवरा सिरसा चौक तक डामरीकरण कार्य का बचा काम भी फिनिशिंग के साथ पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने कहा कि 153 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना का काम भी काफी पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

वोरा ने अधिकारियों को 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का काम अभी अधूरा है, उन सभी कार्यों को लोकार्पण से पहले शतप्रतिशत पूरा किया जाए। वोरा ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए।

भिंड के मनकाबाग गांव में एयरफोर्स का विमान मिराज दो टुकड़े होकर गिरा, पायलट सुरक्षित
खुर्सीपार में टेल एंड तक पहुंचे शुद्ध जल… कलेक्टर भुरे ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश…. जवाहर मार्केट की सफाई व्यवस्था पर जाने कलेक्टर ने क्या कहा
Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की आज की 5 ताजा खबरें, सिर्फ KP न्यूज के साथ, जानिए क्या चल रहा आपके आस-पास
बीएसपी टाउनशिप में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा, उतरते समय सीड़ी टूटी और युवक धड़ाम… SDRF ने किया रेस्क्यू
आंगनबाड़ी में पकी खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस टप्पा तालाब के पास मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जांज में जुटी पुलिस
Next Article आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक… अवैध होर्डिंग्स को निकालने दो दिन की मोहलत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?