ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

By Om Prakash Verma
Published: February 14, 2024
Share
दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
SHARE

निर्माणकार्य शीर्घ पूर्ण करने दिए निर्देश
दुर्ग। दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4 फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। 349.03 करोड़ की लागत से कुम्हारी, ट्रांसपोर्ट नगर, पावरहाउस और चंद्रामौर्या सुपेला फ्लाईओवर कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज एनएच के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने अवगत कराया कि कुम्हारी फ्लाईओवर में रायपुर से दुर्ग की ओर फ्लाईओवर कार्य पूर्ण हो चुका है। बायीं कैरिज वे पर यातायात अस्थाई रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार दुर्ग से रायपुर की ओर बो-स्ट्रीम एवं स्लेप का कार्य, पूर्ण दायीं ओर बो-स्ट्रीम के रेक्टीफिकेशन कार्य मार्च तक पूर्ण होने की संभावना है। फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। इस फ्लाईओवर के शेष कार्य ड्रेन कार्य दोनों तरफ 1050 मीटर लम्बाई में अप्रारंभ है। सर्विस रोड दोनों तरफ 1050 मीटर लम्बाई में कार्य प्रगति पर है तथा बो-स्ट्रीम स्लेप पर ब्रिज लोड टेस्ट एवं फिनिशिंग कार्य अप्रारंभ है। ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर में एप्रोच कार्य पूर्ण फिनिशिंग एवं ब्रिज लोड टेस्ट कार्य प्रगति पर है।

उक्त ओवरब्रिज के शेष कार्य दोनों तरफ 400 मीटर लम्बाई में ड्रेन कार्य और सर्विस रोड कार्य प्रगति पर है। पावरहाउस फ्लाईओवर में कार्य पूर्ण एवं ट्रैफिक मूवमेंट अस्थायी रूप से प्रारंभ है। इसका शेष कार्य दोनों तरफ 1660 मीटर लंबाई के ड्रेन कार्य और सर्विस रोड कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार चंद्रा मौर्या से सुपेला फ्लाईओवर में कार्य पूर्ण पश्चात ट्रैफिक मूवमेंट अस्थाई रूप से प्रारंभ है। इसका शेष कार्य 1990 मीटर दोनों ओर ड्रेन कार्य और सर्विस रोड कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च 2024 तक फ्लाईओवर का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता बी.एस. राव, प्रोजेक्ट मैनेजर पी. पार्थी, बी.के. शाह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

भिलाई में बुजुर्ग से लूट : खेत में काम करने वालों ने बनाया प्लान, बैंक से रुपए निकलवाकर रास्ते में लूटकर भागे
सरकार ने कस ली कमर, विपक्ष भी तैयार…. अगले नहीं, इसी साल के अंत में हो सकते हैं नगरीय निकायों के चुनाव
मुख्यमंत्री बघेल को राजगीत ‘अरपा पैरी के धार …’ की काष्ठ कृति भेंट, राजगीत का दर्जा दिए जाने पर जताया आभार
बूथ चलो अभियान : दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, सीएम बघेल सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, तपेश्वर महादेव की पूजा कर पतंगबाजी का लिया मजा, सभी को दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की
Next Article Big news : स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में भरे जाएंगे 4200 पद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?