ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीक्षांत समारोह: सीएम बघेल ने प्रदान की 209 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री, 36 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दीक्षांत समारोह: सीएम बघेल ने प्रदान की 209 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री, 36 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक

By Om Prakash Verma
Published: June 18, 2023
Share
दीक्षांत समारोह: सीएम बघेल ने प्रदान की 209 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री, 36 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक
दीक्षांत समारोह: सीएम बघेल ने प्रदान की 209 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री, 36 छात्रों को मिला स्वर्ण पदक
SHARE

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ट्रिपल आईटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने की। इस मौके पर एचएनएलयू के कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में राईट नेचर एण्ड सस्टेनेबिलिटी और एचएनएलयू जर्नल ऑफ लॉ एण्ड सोशल साइंसेस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

दीक्षांत समारोह में विधि में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 152 विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 55 छात्रों के साथ दो विद्यार्थियों सुश्री देबमिता मंडल और सुश्री श्रद्धा राजपूत को एचएनएलयू की फैकल्टी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में 13 यूजी और 3 पीजी छात्रों को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इन पदकों में चांसलर का स्वर्ण पदक, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा के लिए विश्वविद्यालय का स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल स्वर्ण पदक, स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक, विद्याधर मिश्र स्मृति स्वर्ण पदक, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय हमीदुल्लाह खान पूर्व विधायक कबीरधाम स्वर्ण पदक, स्वर्गीय के. पी. मुंशी स्वर्ण पदक, सैयद वकील अहमद रिजवी स्वर्ण पदक शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और एचएनएलयू कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य जस्टिस एम. आर. शाह, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सैम कोशी, न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल के पूर्व निदेशक न्यायमूर्ति गोड़ा रघुराम सहित अनेक शिक्षाविद, विधिवेत्ता, अभिभावकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील
सनकी प्रेमी ने घर में घुसकर लड़की को किया प्रपोज, जब मां ने की समझाने की कोशिश तो…
डिप्टी सीएम साव ने की PWD के कार्यों की समीक्षा, बोले- विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन
75,000 का कर्ज ना चुकाने पर नाबालिग की हत्या, लड़के को थी ऑनलाइन गेम खेलने की लत
रखें ‘लक्ष्मण रेखा का खयाल’ : कोर्ट के फैसलों के प्रति बेरुखी अच्छी नहीं, सीजेआई बोले- पीआईएल बनीं, पर्सनल इंट्रेस्ट लिटिगेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहे थे बदमाश, भाई ने रोका तो जान से मार दिया… छत्तीसगढ़ के सक्ती में खौफनाक कांड
Next Article तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी की सर्चिंग में पकड़ाई भिलाई की महाठग, खुद को अफसर बताकर कई लोगों को लगाया चूना

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?