ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र आज, 200 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, आज खरीदारी-निवेश करना है बेहद शुभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhDurg-BhilaiNews

दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र आज, 200 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, आज खरीदारी-निवेश करना है बेहद शुभ

By @dmin
Published: October 18, 2022
Share
दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र आज, 200 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, आज खरीदारी-निवेश करना है बेहद शुभ
दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र आज, 200 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, आज खरीदारी-निवेश करना है बेहद शुभ
SHARE

भिलाई. धनतेरस और दिवाली से पहले खरीदारी का एक बेहद विशेष संयोग बना है। पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर मंगलवार यानी आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बना हुआ है। पौराणिक ग्रंथों में पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ नक्षत्रों में से एक माना गया है। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का अधिपति कहा गया है। मान्यता है कि शुभ कार्य करने के लिए पुष्य नक्षत्र सबसे शुभ नक्षत्र है। इस नक्षत्र के बारे में ये माना जाता है कि शुभ कार्य करने के लिए इस नक्षत्र में पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यही वजह है कि पुष्य नक्षत्र का लोग इंतजार करते हैं। पंचांग के अनुसार मंगलवार को सिद्ध योग का भी अति शुभ संयोग बन रहा है। इसलिए आज के दिन लोग जमकर खरीददारी कर सकते हैं।

दो सौ साल बाद बना दुर्लभ संयोग
आज बन रहे पंच महायोग का दुर्लभ संयोग पिछले 200 साल में नहीं बना। आज सूर्योदय के साथ ही पुष्य नक्षत्र शुरू हो गया है। इस महामुहूर्त में हर तरह का शुभ काम लाभदायक, स्थायी और शुभ फलदायी रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। साथ ही घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा।

निवेश के लिए भी उत्तम संयोग
पुष्य नक्षत्र को निवेश के लिए भी शुभ फलदायी माना गया है। इस नक्षत्र में पॉलिसी, इंश्योरेंस प्लान्स, म्यूचल फंड और शेयर बाजार आदि में भी किसी जानकार से सलाह लेकर धन का निवेश कर सकते हैं।

गुरु पुष्य नक्षत्र मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 04:43 से प्रात: 05:33 तक
प्रात: सन्ध्या- प्रात:05:08 से प्रात: 06:23 तक
अभिजीत मुहूर्त- प्रात: 11:43 से दोपहर 12:29 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:00 से दोपहर 02:46 तक
गोधूलि मुहूर्त- दोपहर 05:37 से शाम 06:01 तक
सायाह्न सन्ध्या- शाम 05:49 से रात्रि 07:04 तक
अमृत काल- रात्रि 12:53, 19 अक्टूबर 2022 से प्रात: 02:40 तक (19 अक्टूबर 2022)
निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:41 से रात्रि 12:32 (19 अक्टूबर 2022)

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर वेदांता एल्युमीनियम ने कालाहांडी के रूपान्तरण पर डाली रोशनी, यह ज़िला आदिवासी नेतृत्व में विकास के अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभरा
भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने के आदेश, 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश, 15 जून को खुलेंगे स्कूल
खुर्सीपार में आर्मी अफसर के घर लाखों की चोरी, 13 तोला सोने के जेवर व चांदी पार… जांच में जुटी पुलिस
भिलाई में प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, त्रिशूल ले गए, माता पार्वती की प्रतिमा से वस्त्र भी उतारे… कैंप क्षेत्र में तनाव
मनखे मनखे एक समान की बात, संविधान का भी यही सार : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : तहसील बनने के बाद भी खुश नहीं है इस गांव के लोग, विरोध में सड़क पर उतरे… सामने आई बड़ी वजह
Next Article SECR में अब होगी कवच से ट्रेनों की निगरानी, 2164 किमी ट्रैक के लिए इसे मिली मंजूरी.. जानें कैसे काम करेगा यह सिस्टम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?