ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल का दौरा पडऩे से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दिल का दौरा पडऩे से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता

By @dmin
Published: September 2, 2021
Share
दिल का दौरा पडऩे से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता
दिल का दौरा पडऩे से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर दिल तोडऩे वाली खबर आई है। महज 40 साल की उम्र में आज सुबह उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है, हालांकि डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण के बारे में आधिकारिक रूप से कहा जा सकता है। एक्टर को 11 बजे के करीब कूपर अस्पताल में लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।

बीती रात ली थी दवाइयां
कूपर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने बताया, ‘शुरुआती रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक हुआ था। हालांकि पोस्टमॉर्टम होने तक हम उनकी मौत की कन्फर्म वजह नहीं बता सकते।Ó सिद्धार्थ टीवी शो ‘बालिका वधूÓ में अहम किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 भी जीता था।

टीवी से बॉलीवुड तक
बता दें कि सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन चार साल तक कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे।

हालांकि, उन्हें जिस पहचान की तलाश थी वह बालिका वधू सीरियल से बनी और इसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और 2014 में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियाÓ में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वह बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ीÓ में भी नजर आए थे।

निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने 5 कर्मचारियों को दी पदोन्नति, सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर हुआ प्रमोशन
झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, आवासीय योजनाओं का करेगी अध्ययन
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई, बोले- योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है
ऐसा दिखेगा अयोध्या का भव्य राम मंदिर, प्रस्तावित मॉडल की फोटो जारी
लॉकडाउन में जागरुकता के लिए ऐसा भी होता है…. पुलिस अधिकारी सड़कों पर गीत गाकर लोगों को कर सतर्क…. छावनी थाना प्रभारी की अनोखी पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हुडको के 'दर्द' पर विधायक देवेन्द्र का मरहम, 3 एकड़ में साकार होगा सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन का ख्वाब हुडको के ‘दर्द’ पर विधायक देवेन्द्र का मरहम, 3 एकड़ में साकार होगा सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन का ख्वाब
Next Article अब भी अनिल देशमुख के बचाव में उद्धव सरकार, सीबीआई जांच के हाई कोर्ट के फैसले को एससी में दी चुनौती वसूली कांड: सीबीआई ने अब अनिल देशमुख के वकील को किया गिरफ्तार, दिल्ली की कोर्ट में पेशी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?