ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में 30 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण का हुआ समापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में 30 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण का हुआ समापन

By @dmin
Published: March 29, 2022
Share
दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में 30 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण का हुआ समापन
दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में 30 दिवसीय कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण का हुआ समापन
SHARE

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा, दुर्ग में 30 दिवसीय आवासीय सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण का प्रथम चरण 25 मार्च 2022 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.पी. दक्षिणकर, कुलसचिव डॉ. आर.के. सोनवाने, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ.आर.पी. तिवारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ.वी.एन. खुणे, डॉ.अमित कुमार गुप्ता, डॉ. यू.एस. तिवारी, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी एवं बालोद, दुर्ग तथा बेमेतरा जिला से 28 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी.दक्षिणकर ने संबोधित करते हुए कहा की सभी प्रशिक्षणार्थी प्रायोगिक एवं सिद्धांत कार्य जैसे वीर्य परीक्षण, वीर्य की गतिशीलता का परीक्षण, पशुओं में दुग्ध उत्पादन क्षमता, उनमें में होने वाली बीमारियों तथा उनके उपचार आदि तकनीकी ज्ञान बढ़ाने पर जोर दें एवं यह प्रशिक्षण स्वरोजगार का एक अच्छा माध्यम बन सकता है तथा उनके परिवार के पालन पोषण में सहायक सिद्ध होगा। डॉ.आर.पी.तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की गोकुल मिशन योजना अंतर्गत चयनित सुदूर अंचल से 28 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया उन्होंने बताया कि आज भी 70 प्रतिशत पशुधन में कृत्रिम गर्भाधान नहीं हो पा रहा है उत्कृष्ट श्रेणी के बछिया एवं नस्ल सुधार हेतु कृत्रिम गर्भाधान आवश्यक है साथ ही देसी सांडों का बधियाकरण भी आवश्यक है।

कुलसचिव डॉ.आर.के. सोनवाने ने इस अवसर पर बताया कि ग्रामीण विकास में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। अंत में प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा एक माह के दौरान अर्जित प्रशिक्षण ज्ञान का अनुभव साझा किया गया एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत 60 दिवसीय मैदानी प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु संबंधित जिले के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं को मुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. अमित गुप्ता द्वारा किया ।

CG Crime : रिटायर्ड शिक्षक को सेक्स चैट में फंसाकर 6 लाख से ज्यादा की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
सुकमा के चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास, भारत सरकार से मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सम्मान
आवारा मवेशियों के साथ भाजयुमों का प्रदर्शन, गायों के गले में तख्ती टांगकर सरकार किया सवाल
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
इस जिले के कलेक्टर ने महुआ पेड़ के नीचे लगाई जन चौपाल, 5 गांवों की सुनी समस्याएं, निराकरण का दिलाया भरोसा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News:_ बड़े हमले की साजिश नाकाम, हैदराबाद से लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार राजस्व सचिव नीलम नामदेव एक्का के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जमीन हड़पने का मामला
Next Article ट्रेन से शराब की तस्करी जोरों पर, उपमुख्यमंत्री के गृह जिले में भी पहुंच रही खेप, देखे विडियो ट्रेन से शराब की तस्करी जोरों पर, उपमुख्यमंत्री के गृह जिले में भी पहुंच रही खेप, देखे विडियो

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?