ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग के नलघर की अंडरग्राउंड टंकी में मिला शव, तीन दिन पुराना, कई लोगों ने पिया यह पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग के नलघर की अंडरग्राउंड टंकी में मिला शव, तीन दिन पुराना, कई लोगों ने पिया यह पानी

By Mohan Rao
Published: November 13, 2025
Share
नलघर की टंकी में मिला शव
SHARE

दुर्ग। शहर के नलघर की अंडरग्राउंड पानी टंकी में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल शव पानी की टंकी में पड़ा हुआ था। नलघर के कर्मियों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि जिस टंकी में शव मिला वहां से कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई होता है और वहां के लोगों ने यही पानी पिया भी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि नलघर की अंडरग्राउंड पानी टंकी में अज्ञात शव है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व फोरेंसिक की टीम पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर नलघर की टंकी में शव मिलने के बाद लोगों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कई लोगों ने पिया दूषित पानी
दरअसल जिस टंकी में शव मिला वहां से शहर के शिक्षक नगर, पचरी पारा व सिविल लाइन के कुछ भागों में पानी सप्लाई किया जाता है। पुलिस के अनुसार शव तीन दिन पुराना हो सकता है। पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई जारी है। ऐसे में उक्त सभी क्षेत्र के लोगों ने यह पानी पिया होगा। लोगों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। आसपास के लोगों का कहना है नलघर से पानी की सप्लाई होती है और यहां पर एक भी गार्ड की तैनाती नहीं है। कहीं न कहीं यह निगम प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग, उद्योगपति बोलें- न चलाएं कोई अभियान
एक चिंगारी और उजड़ गई दो जिंदगी: जिंदा जली छह माह की जुड़वां बहनें, परिजनों का हाल बेहाल
Gustakhi Maaf: गिले शिकवे भूल के दोस्तों…
कोविड -19 के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में 12,584 केस आए, 167 की हुई मौत
गोल्ड मेडल विजेता नीरज ने विश्व रैंकिंग में लगाई स्वर्णिम छलांग, बनें दुनिया के नंबर-2 भालाफेंक खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम को मिली  नई उम्मीद- अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति
Next Article सीएम साय से मिले वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि, खिलाड़ियों को सहयोग का दिया भरोसा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?