ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दाऊ राम चंद के स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय नाचा महोत्सव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीपप्रज्वलन कर किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 346 # 29 September 2026
September 29, 2026
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दाऊ राम चंद के स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय नाचा महोत्सव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीपप्रज्वलन कर किया शुभारंभ

By Om Prakash Verma Published March 31, 2023
Share
दाऊ राम चंद के स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय नाचा महोत्सव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीपप्रज्वलन कर किया शुभारंभ
दाऊ राम चंद के स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय नाचा महोत्सव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीपप्रज्वलन कर किया शुभारंभ
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के यशस्वी नेतृत्व और प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति समृद्ध हो रही है _ मंत्री ताम्रध्वज साहू
निकुम। दुर्गग्रामीण तीन दिवसीय 31 मार्च और 1 अप्रैल एवं 2 अप्रैल को स्व: रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव कार्यक्रम स्थल ग्राम निकुम पुरानी बस्ती जिला दुर्ग छ.ग. में लोककला के संरक्षण,संवर्धन एवं प्रदर्शन के उद्देश्य से आयोजित नाचा महोत्सव शुभारंभ किया गया  जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, नन्द कुमार सेन, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति निकुम धरमदास साहू, सरपँच मुक्ति सुधाकर, सलाहकार समाज सेवी हर्ष साहू, उपसरपंच मनीष बेलचंदन, मुरली देशमुख, जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, टिकेश्वरीलाल देशमुख, नोहर साहू, सरपँच हुल्ली बाई साहू, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत आलबरस रोशन लाल देशमुख, रिवेंद्र यादव सहित ग्रामीण जन उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नाचा गम्मत के शीर्ष कलाकार स्व. दाऊ रामचंद्र देशमुख, स्व.खुमान लाल साव, स्व. मदन मंदराजी, स्व. बाबु दास बोडेला, स्व.झुमुकदास बघेल, स्व.नियईक दास मानिकपुरी के तैलचित्रो पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी बहुमूल्य संस्कृति को समेटे हुए हमारी धरोहर है नाचा गम्मत, जिसमें हमारे क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा अपनी हास्य अदाकारी, उनके भावपक्ष, नाचा पार्टी का उद्देश्य हमारे मानव समाज में निहित विभिन्न बुराइयों के प्रति लडऩे के लिए, आगे आने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह सिर्फ मनोरंजन का साधन ना होकर हमारी संस्कृति के साथ साथ समाज में विभिन्न बुराइयों के ऊपर कटाक्ष करने का माध्यम है। आगे कहा कि  नाचा गम्मत धरोहर को सहेजने के लिए, हमारी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमारे युवा वर्ग आज परस्पर सामने आकर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करा रहे हैं, जो निश्चित ही हमारे आने वाले भविष्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि जब से प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व विलुप्त लोककला संस्कृति को फिर से सहजने का काम कर रही है। उन्होंने इस आयोजन के लिये आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया।

इस मौके पर उपस्थित अतिथि गण
जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, जनपद सदस्य टिकेश्वरी लाल देशमुख, विधायक प्रतिनिधि डा. पिलेश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण जिला सचिव जामवंत गजपाल, जिला कांग्रेस के सचिव बलराम देशलहरे, ब्लाक अध्यक्ष नन्दकुमार सेन, उपाध्यक्ष जिला काग्रेस दुर्ग ग्रामीण नन्दकुमार साहू,जनपद सदस्य सभापति हरेन्द्र देव धृतलहरे, सरपंच तिरगा घसिया राम देशमुख, जनपद सदस्य मनीष चन्द्राकर, सरपंच मुक्ती सुधाकर, तारा शर्मा, सरपंच आशा देशमुख, मुरली देशमुख, बाबु लाल देशमुख, घनश्याम साहू, हुल्ली बाई साहू, सुरेश साहू सरपंच भोथली, दीपिका चन्द्राकर, प्रीति वैष्णव उपस्थित थी।

नाचा गम्मत महोत्सव प्रदेश पदाअधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष रजित चक्रधारी, उपाध्यक्ष हरबचन श्रीवास, सचिव धुव कुमार साहू, कोषाध्यक्ष माजन साहू, सह सचिव राजकुमार साहू, सलाकार डोमार कुवंर, संरक्षक कमलनारायण देशमुख, पंचराम ठाकुर,कुवंर मानिकपुरी, मिडिया प्रभारी भूपेश रजक, जिला अध्यक्ष भूपेन दास साहू, बावनवीर यदु, उत्तम धुव, प्रकाश पटेल, उत्तर साहू, हेम सिंग नाग, गोपाल यादव, ऋषि किरण, फेरू राम सेन, दिलेश्वर साहू, घनश्याम पटेल, तोमन कोमले सहित आयोजन समिति के सदस्य सहित ग्रामीण जन लगभग सैकडों संख्या लोग मौजूद थे। मंच संचालन खिलेंद्र कुमार यादव ने किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन इन नाचा पार्टी की रही प्रस्तुति अमोल प्रभु नाचा गम्मत रनचिरई जिला बालोद,छ.ग. महतारी नाचा गम्मत कुम्हारी रायपुर, माटी के सिंदूर नाचा गम्मत बूटाकसा मानपुर मोहला,चंदा के मया नाचा गम्मत छिपली धमतरी,जय सूर्या नाचा गम्मत रानीदाहरा कवर्धा, जय चंडी मां नाचा गम्मत बिरकोनी महासमुंद की प्रस्तुती दी गई।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Om Prakash Verma March 31, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1 से 15 अप्रैल तक "फाइट द बाइट" कॉलोनी एसोसिएशन कॉम्पिटिशन का आयोजन 1 से 15 अप्रैल तक “फाइट द बाइट” कॉलोनी एसोसिएशन कॉम्पिटिशन का आयोजन
Next Article चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे : सूने मकान से की लाखों की चोरी, मुंबई व पुणे में कर रहे थे ऐश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?