ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोई भी न छूटे… वैक्सीन के लिए सरकार ऐसे कर रही युद्ध स्तर पर तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोई भी न छूटे… वैक्सीन के लिए सरकार ऐसे कर रही युद्ध स्तर पर तैयारी

By @dmin
Published: November 28, 2020
Share
कोई भी न छूटे... वैक्सीन के लिए सरकार ऐसे कर रही युद्ध स्तर पर तैयारी
कोई भी न छूटे... वैक्सीन के लिए सरकार ऐसे कर रही युद्ध स्तर पर तैयारी
SHARE

भारत और लक्जमबर्ग के बीच डील, कोरोना वैक्सीन के लिए उपलब्ध कराएगा रेफ्रीजिरेटर
नई दिल्ली (एजेंसी)। सालभर से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही दुनिया को जल्द ही राहत मिलने वाली है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में वैक्सीन्स पर तेजी से काम चल रहा है और कई एक्सपट्र्स का दावा है कि भारत में अगले साल की शुरुआत में लोगों के लिए टीका उपलब्ध भी हो जाएगा। मोदी सरकार ने भी वैक्सीन के वितरण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटटेल ने गुजरात में वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन प्लांट लगाने का ऑफर दिया, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद देश के सभी गांवों में वैक्सीन को उपलब्ध कराना और आसान हो जाएगा।

दिल्ली और अहमदाबाद में स्थित आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लक्जमबर्ग फर्म बी मेडिकल सिस्टम्स अगले सप्ताह गुजरात में एक हाई लेवल टीम भेज रही है, जोकि वहां सोलर वैक्सीन रेफ्रीजिरेटर, फ्रीजर और ट्रांसपोर्ट बॉक्स सहित एक वैक्सीन कोल्ड चेन बनाएगी। चूंकि, एक पूरा प्लांट बनाने में लगभग दो साल का समय लग जाएगा, इस वजह से कंपनी ने लक्जमबर्ग से रेफ्रीजिरेशन बॉक्स मंगाकर शुरुआत करने का फैसला किया है। रेफ्रीजिरेटेड ट्रांसपोर्ट बॉक्स के जरिए से चार डिग्री सेल्सियस से लेकर शून्य से 20 डिग्री कम तक वैक्सीन को सुरक्षित किया जा सकेगा।

विदेश मंत्री कर रहे प्रोजेक्ट की मॉनिट्रिंग
लक्जमबर्ग के प्रस्ताव की विदेश मंत्री एस जयशंकर खुद मॉनिट्रिंग कर रहे हैं। वहीं, यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत संतोष झा ने भी गुजरात के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए 20 नवंबर को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डिप्टी-सीईओ से वर्चुअल तरीके से मुलाकात की थी। इन रेफ्रीजिरेटेड बॉक्स जोकि सोलर, केरोसीन, गैस और बिजली से चलेंगे, के बारे में संभावना है कि मार्च 2021 तक वैक्सीन की डिलीवरी के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। वहीं, बी मेडिकल सिस्टम्स कंपनी का फुल फ्लेज प्लांट गुजरात में फेज 2 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। उसके बाद न सिर्फ भारतीय आवश्यकता पूरी हो सकेगी, बल्कि अन्य देशों को भी एक्सपोर्ट किया जा सकेगा।

द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान रखा गया प्रस्ताव
वहीं, आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह प्रस्ताव 19 नवंबर को बेटटेल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के सामने द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान रखा गया था। भारत में कोरोना वैक्सीन्स के वितरण की चिंताओं को देखते हुए पीएम मोदी ने तुरंत ही प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद, कंपनी ने गुजरात सरकार से संपर्क किया।

Gustakhi Maaf: हर हाथ में मोबाइल, हर वाहन में पैनिक बटन
चिरायु योजना : जन्मजात बधिरता से जूझ रहे तीन बच्चों का एम्स रायपुर में सफल कॉक्लियर इंप्लांट
नवोदय विद्यालय में कोरोना ब्लास्ट, शिक्षक व विद्यार्थी सहित 153 पॉजिटिव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर रिसाली निगम में सैकड़ों लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
कार पर पुलिस का टैग और सायरन : खुर्सीपार चौक पर पकड़ाया संदिग्ध वाहन…. एयरपोर्ट से सवारी ला रहा था चालक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
Next Article 1661 new cases reported during last 24 hours in Chhattisgarh कोरोना जांच की कीमत तय, अब देने होंगे 800 रुपए

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?