ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: रसोई गैस लीक होने से घर में आगजनी, महिला व उसके जुड़वां बच्चों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा: रसोई गैस लीक होने से घर में आगजनी, महिला व उसके जुड़वां बच्चों की मौत

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
दर्दनाक हादसा: रसोई गैस लीक होने से घर में आगजनी, महिला व उसके जुड़वां बच्चों की मौत
दर्दनाक हादसा: रसोई गैस लीक होने से घर में आगजनी, महिला व उसके जुड़वां बच्चों की मौत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आनंद पर्वत इलाके में दर्दनाक हादसे में महिला और जुुड़वा बच्चों की आग से झुलसकर मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बच्ची (9) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आरएमएल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर से गैस रिसाव होने के कारण घर में आग लग गई थी। घटना के समय महिला का पति काम पर गया था और बड़ी बेटी खाना बना रही थी। आनंद पर्वत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके आग बुझाने के बाद मौके पर दमकल पहुुंची थी।

मध्य जिला डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि तीनों की शिनाख्त सुशीला (36) और मानसी (7) और मोहन (7) के रूप में हुई है। सुशीला पति राजेश और चार बच्चों मोहन, मानसी, मोनिका और महक के साथ गली नंबर-7, पंजाबी बस्ती, आनंद पर्वत इलाके में रहती थी। राजेश लारेंस रोड स्थित आटा चक्की में काम करता है। मंगलवार सुबह राजेश अपने काम पर चला गया था। सुबह करीब 9 बजे महक (13) कमरे में ही बनी रसोई में खाना बना रही थी। जबकि मां, बहन मोनिका (9) और जुड़वा भाई-बहन मानसी और मोहन सो रहे थे। इसी दौरान अचानक रसोई गैस की पाइप से गैस का रिसाव होने लगा और आग की लपटें निकलने लगीं।

खाना बना रही महक ने जोर-जोर से चिल्लाकर मां को जगाया। मां महक को कमरे से बाहर निकालने के बाद आग बुझाने की कोशिश करने लगी, लेकिन आग तेजी से कमरे में फैलती चली गई। सुशीला और उसके तीन बच्चे इसके चपेट में आ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझा दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक तब तक दमकल भी वहां नहीं पहुंची थी।

लोग जब घर के अंदर दाखिल हुए तब बच्चों और मां के कपड़ों में आग लगी हुई थी। उन्होंने किसी तरह आग बुझाया। इस बीच पहुंची पीसीआर ने सुशीला और उसके तीन बच्चों को राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां सुशीला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान उसके जुड़वां बच्चों मोहन और मानसी ने दम तोड़ दिया। बेटी मोनिका को आरएमएल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल एक घंटे देर से मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिलिंडर के रेगुलेटर से लगे पाइप से गैस का रिसाव हुआ था। जिसकी वजह से गैस पूरे कमरे में फैली और आग लग गई। सिलिंडर में कोई विस्फोट नहीं हुआ है। पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

बच्चों को बचाने में गई महिला की जान
स्थानीय लोगों के मुताबिक महक ने अपनी मां को आग लगने की जानकारी दी तो वह सबसे पहले महक को घर से बाहर निकला। इस बीच आग तेजी से फैलती चली गई। सुशीला बिस्तर पर सो रहे बच्चों को उठाने लगी। लेकिन इस दौरान कमरे में धुआं भर गया। वह और उसके बच्चे धुएं के चपेट में आकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोग जब आग बुझाकर वहां पहुंचे तो सभी अचेत और झुलसे हुए थे, उनके कपड़ों में आग लगी थी।

काश मैं भी अपने बच्चों के साथ ही मर जाता….
पत्नी और बच्चों के शव को देखकर राजेश का रो-रोकर बुुरा हाल है। राजेश बीच-बीच में बेहोश हो गया। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। करीब आधे घंटे बाद होश में आने के बाद वह फिर से रोने लगा और बार बार यही कहता रहा कि काश मैं भी बच्चों के साथ मर जाता। सिद्धार्थ नगर के गांव खेड़ा बाजार निवासी राजेश पिछले 15 साल के से दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में परिवार के साथ एक कमरे में रहता था।

संकरी गलियों तक दमकल को पहुंचने में हुई दिक्कत
आनंद पर्वत इलाके में संकरी गलियों में घर बने हुए हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन जिस जगह पर आग लगी थी वहां संकरी गलियां हैं और वहां तक पहुंचने में दमकल की गाडिय़ों को समय लग गया।

एलपीजी सिलिंडर के इस्तेमाल में बरते सावधानी
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर के इस्तेमाल के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर में गैस की हल्की बदबू आने पर तुरंत इसकी शिकायत करनी चाहिए। साथ ही सिलिंडर को तुरंत घर से बाहर ले जाना चाहिए। इस दौरान कोई भी बिजली का बटन ऑन नहीं करना चाहिए। रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले चूल्हे की समय समय पर सर्विस करानी चाहिए। सफाई के दौरान सिलिंडर से जुड़े पाइप की जांच करनी चाहिए। पाइप में कट होने पर उसे तुरंत बदल देना चाहिए।

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली से लैस हुआ रायपुर से मांढ़र के बीच का सेक्शन
आप का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार
Gustakhi Maaf: डंडा सिर्फ प्राइवेट स्कूलों पर
छात्राओं से आशिकी पड़ गई हेड मास्टर पर भारी, 10 से ज्यादा छात्राएं पहुंची थाने…. आरोपी गिरफ्तार
सीएम बघेल ने 159 करोड रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार कितने हुए गिरफ्तार? फाइल करो स्टेटस रिपोर्ट, लखीमपुर बवाल पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 354 # 07 october 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?