ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘दक्षिण’ से संजीवनी की तलाश में कांग्रेस, चुनाव समिति ने दिल्ली भेजा 2 नाम का पैनल, सीनियर नेता हुए एकजुट
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNewsRaipur

‘दक्षिण’ से संजीवनी की तलाश में कांग्रेस, चुनाव समिति ने दिल्ली भेजा 2 नाम का पैनल, सीनियर नेता हुए एकजुट

By Mohan Rao Published October 21, 2024
Share
'दक्षिणÓ से संजीवनी की तलाश में कांग्रेस, चुनाव समिति ने दिल्ली भेजा 2 नाम का पैनल, सीनियर नेता हुए एकजुट
'दक्षिणÓ से संजीवनी की तलाश में कांग्रेस, चुनाव समिति ने दिल्ली भेजा 2 नाम का पैनल, सीनियर नेता हुए एकजुट
SHARE

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के जरिए कांग्रेस अपने लिए संजीवनी की तलाश में है। पार्टी की चुनाव समिति ने 2 नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेज दिया है। प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के तमाम आला नेता एकजुट हो गए है। इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि प्रत्याशी जो भी हो, सभी को मिलकर कांग्रेस की जीत के लिए भरपूर प्रयास करना है। कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया गया, जिसमें सभी से संगठित होकर काम करने और कांग्रेस का विधायक बनाने का संकल्प लिया गया। पिछले दिनों राहुल गांधी की टीम ने भी प्रत्याशी को लेकर अपने स्तर पर सर्वे किया था। इस सर्वे की रिपोर्ट भी हाईकमान तक पहुंच चुकी है। हालांकि प्रदेश स्तर पर जिन 2 दावेदारों के नाम दिल्ली भेजे जाने की चर्चा है, उनमें प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा के नाम शामिल है। यह भी कहा जा रहा है कि संभव है कि पार्टी युवा चेहरे पर दांव चले।

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बुरी तरह से मात खाने के बाद अब कांग्रेस में नई जान फूंकने की कवायद ते•ा हो गई है। रायपुर दक्षिण का उपचुनाव और उसके बाद होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पार्टी के नेता खूब जोर-आजमाइश कर रहे हैं। चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने आशीर्वाद भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं और प्रभारियों से फीडबैक लिया है। इस सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और संगठित होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को इस बार रायपुर दक्षिण से कांग्रेस का विधायक बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं है। भाजपा को इस चुनाव से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी के समान है। प्रत्याशी की घोषणा भी हाईकमान जल्द करेगा। उपचुनाव की तैयारी विगत दो महीने से शुरू कर दिया गया था। वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। कार्यकर्ताओं को मजबूती और ईमानदारी से मिलकर काम करना है। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़, सभी 253 बूथों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

आज-कल में घोषित होगा कांग्रेस प्रत्याशी

वहीं, कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की कवायद लगभग पूरी कर ली है। चुनाव समिति की बैठक में आए 14 नामों में से सिर्फ 2 नामों को फायनल कर बंद लिफाफा दिल्ली भेज दिया गया है। खबर है कि आज या कल कांग्रेस प्रत्याशी की भी घोषणा हो जाएगी। एक खबर यह भी है कि पिछले दिनों राहुल गांधी की टीम ने रायपुर क्षेत्र का दौरा किया था और प्रत्याशियों के नाम पर एक विस्तृत सर्वे भी किया था। बताया जा रहा है कि टीम ने दिल्ली लौटने के बाद राहुल गांधी को अपना फीडबैक दे दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव समिति की ओर से भेजे गए 2 नामों का मिलान राहुल की टीम के सर्वे में सामने आए नामों के साथ किया जाएगा। बहुत संभव है कि भाजपा प्रत्याशी के सामने कांग्रेस पार्टी युवा चेहरा उतार दे। यदि ऐसा होता है तो भाजपा के लिए मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

भाजपा प्रत्याशी सोनी 25 को दाखिल करेंगे नामांकन

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। सोनी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम साय समेत सभी बड़े नेता नामांकन में शामिल होंगे। एकात्म परिसर से कलेक्ट्रेट तक नामांकन रैली निकलेगी। इसके पहले 23 तारीख को शुभ मुहूर्त में पहले सेट का नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी सिलसिले में एकात्म परिसर में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में आगे की रणनीति और कार्ययोजना बनाई गई। भाजपा के विधायक रायपुर दक्षिण के मंडलों की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विधायक पुरंदर मिश्रा को सिविल लाइंस, मोतीलाल साहू को पुरानी बस्ती और राजेश मूणत को लाखे नगर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा केदार गुप्ता और अवधेश जैन को सदरबाजार मंडल का प्रभार दिया गया है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनाथ नदी में कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, एसडीआरएफ ने निकाला शव…. सुसाइड नोट में बताई वजह
Next Article पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?