ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्ष वैद्य ने मंत्री कश्यप से सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाने की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दक्ष वैद्य ने मंत्री कश्यप से सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाने की रखी मांग

By Om Prakash Verma
Published: January 9, 2025
Share
दक्ष वैद्य ने मंत्री कश्यप से सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाने की रखी मांग
दक्ष वैद्य ने मंत्री कश्यप से सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाने की रखी मांग
SHARE

वनवासियों, किसानों, युवाओं, मछुआरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा =
भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं छात्र ब्रिगेड हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं छात्रों, युवाओं के अधिकारों एवं हित सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कानून की पढ़ाई कर रहे युवा नेता दक्ष वैद्य ने रायपुर स्थित मंत्री निवास में वन, जलवायु परिवर्तन, सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से भेंट कर उनका अभिनंदन किया।तत्पश्चात सियासी और विभागीय उपलब्धियों पर लंबी चर्चा का सिलसिला शुरू हुआ। दक्ष ने मंत्री केदार कश्यप के समक्ष खुशी जताते हुए कहा कि आपके वन मंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ के जंगल गुलजार और आबाद हो रहे हैं। अचानकमार अभ्यारण्य और आसपास के जंगलों में तथा सुकमा के कोंटा इलाके के जंगलों में बाघों की मौजूदगी, कांकेर एवं धमतरी जिलों के जंगलों में भालुओं का स्वच्छंद विचरण इस बात के सबूत हैं कि जंगली जानवरों को भी हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और वन मंत्री केदार कश्यप जी का सुशासन भा गया है। दक्ष की इस बात पर मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के जंगलों में वन्य प्राणियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया हैं।

दक्ष वैद्य ने सहकारिता के क्षेत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं राज्य के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप द्वारा सहकार से समृद्धि के ध्येय वाक्य के साथ किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया। दक्ष ने कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन मजबूत हुआ है। किसानों, मछुआरों, महिलाओं, बुनकरों आदि के कल्याण के लिए आपके द्वारा उठाए गए कदमों एवं शुरू की गई योजनाओं के अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं। मछुआरों की आय में वृद्धि हो रही है,महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं, किसानों की आय दुगुनी करने में आपकी स्कीम बड़ा योगदान दे रही है और बुनकरों का भी जीवन स्तर सुधर रहा है।

दक्ष वैद्य ने मंत्री श्री कश्यप से आग्रह किया कि सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए, पर्यावरण संरक्षण में भी युवाओं से रचनात्मक सहयोग लेकर उन्हें आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। सिंचाई सुविधाओं का उल्लेख करते हुए दक्ष वैद्य ने कहा कि साय सरकार के आने और आपको जल संसाधन विभाग का दायित्व मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार,नहर लाइनिंग कार्य,नहरों के रख रखाव एवं मरम्मत पर पूरा ध्यान दिए जाने से सिंचाई रकबा बढ़ा है। किसान अब दोहरी फसल ले पा रहे हैं, हमारी सरकार कृषि उपजों की वाजिब कीमत दे रही है, इससे किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। सुशासन की अच्छी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। किसानों, मछुआरों, महिलाओं, वनवासियों और सहकारी समितियों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर दक्ष वैद्य ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा मंत्री केदार कश्यप का आभार प्रकट किया। इसके साथ ही दक्ष वैद्य ने मंत्री केदार कश्यप से छात्र छात्राओं एवं युवाओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और सुझाव भी दिए। मंत्री केदार कश्यप दक्ष से कहा कि आपके विचार एवं सुझाव सराहनीय हैं और इन पर अमल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

वजन त्योहार: शास्त्री नगर आंगनबाड़ी में बच्चों का किया गया वजन, नापी गई ऊंचाई
सफाई का निरीक्षण करने पहुंच विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल, अधिकारियों से कहा- बारिश से पूर्व करा लें नालों की सफाई
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फरमान: 18 अप्रैल को आरटीजीएस की सुविधा 14 घंटे के लिए रहेगी बंद
मुंबई हाईकोर्ट ने कहा: देह व्यापार अपराध नहीं, किसी भी वयस्क महिला को अपना पेशा चुनने का अधिकार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुलेंगे 17 नए थाने, 14 जिलों में नए पुलिस थानों को मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल में तीन नई खेल अकादमियों की सौगात, सीएम साय ने दी टेनिस, हॉकी और मलखंभ अकादमी को मंजूरी
Next Article आप ही हैं अपने मददगार...खुद में वो बदलाव लाएं जिसकी अपेक्षा आप दूसरों से कर रहे हैं…. आप ही हैं अपने मददगार…खुद में वो बदलाव लाएं जिसकी अपेक्षा आप दूसरों से कर रहे हैं….

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?