ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: थूकने की चक्कर में सिग्नल पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा युवक…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

थूकने की चक्कर में सिग्नल पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा युवक…

By @dmin
Published: January 3, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्ष के युवक की लापरवाही के चलते मौत हो गई। दल्लीराजहरा से दुर्ग आ रहे युवक ने चलती ट्रेन से गेट में लट कर थूक रहा था। इसी दौरान वह सिग्नल पोल से टकरा गया और ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए।

दुर्ग जीआरपी के हेड कांस्टेबल राजेश मिंज ने बताया कि दल्लीराजहरा निवासी पुष्पक मौर्य पिता विष्णु मौर्य (22) रविवार को दुर्ग सहायक श्रम परीक्षक का एग्जाम देने आ रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ दल्लीराजहरा दुर्ग मेमू से गया था। पुष्पक गेट पर ही खड़ा था। जैसे ही ट्रेन भिलाई की तरफ किलोमीटर नंबर 765/1 के पास पहुंची वह गेट से नीचे थूकने लगा। अचानक सामने आया सिग्नल पोल पुष्पक के सिर से टकरा गया।

टक्कर लगने से पुष्पक ट्रेन से नीचे गिरकर पटरी में जा पहुंचा और उसका शरीर कई टुकड़ों में कट गया। जब ट्रेन रुकी तो उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। घर वाले सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने पंचनामा कार्यवाही करके शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुष्पक के पिता विष्णु मौर्य मेहनत मजदूरी करते हैं। पुष्पक के दोस्त प्रशांत माने ने बताया विष्णु तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई गुलशन मौर्य टेलीकॉम पुलिस विभाग में है और भिलाई में उसकी ट्रेनिंग चल रही है। उसके बाद अनुराग मौर्य जो कि बीएसएफ सुकमा में है। अनुराग भी अपने भाइयों की तरह सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहा था। भिलाई में ट्रेनिंग कर रहे बड़े भाई गुलशन को जैसे ही दुर्घटना के बारे में पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंचा।

प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

पुष्पक ग्रेजुएशन करने के बाद एमए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था और साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इतना पढऩे के बाद भी वह एक छोटा सा सबक भूल गया। रेलवे विभाग द्वारा हर समय यात्रियों को अलग-अलग चीजों के लिए सावधान किया जाता है। चलती ट्रेन में हाथ या सिर न निकालने की सलाह दी जाती है। इसके बाद भी पुष्पक यह सबक भूल गया और उसकी एक छोटी सी गलती ने उसे मौत के मुंह में भेज दिया।

कोरोनो के दैनिक मामले में हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 14256 नए मरीज
मोहतरा समाधान शिविर में 834 आवेदन प्राप्त, 246 मामलों का मौके पर निराकरण
कोरोना के देसी टीके कोवेक्सीन पर गुड न्यूज: 30 हजार लोगों पर इस महीने शुरू होगा फेज 3 ट्रायल
बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध
पारिवारिक मूल्यों का बखान करती सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ‘ऊंचाई’ फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क हादसा: खड़ी बस को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत…
Next Article 100 किलो गांजा सहित ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार, इस राज्य में खपाने की थी तैय्यारी…

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?