ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबानी आतंकियों ने लूटे अमेरिकी हथियार, भारत से पहले पाकिस्तान में मचा सकते हैं तबाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबानी आतंकियों ने लूटे अमेरिकी हथियार, भारत से पहले पाकिस्तान में मचा सकते हैं तबाही

By @dmin
Published: August 24, 2021
Share
तालिबानी आतंकियों ने लूटे अमेरिकी हथियार, भारत से पहले पाकिस्तान में मचा सकते हैं तबाही
तालिबानी आतंकियों ने लूटे अमेरिकी हथियार, भारत से पहले पाकिस्तान में मचा सकते हैं तबाही
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान पर तालिबानी आतंकियों द्वारा कब्जे के बीच भारतीय शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि तालिबानी आतंकियों ने जो अफगानिस्तान की सेना से अमेरिकी हथियार लूटे थे उसे उन्होंने पाकिस्तान भेज दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि आतंकी इन हथियारों का उपयोग भारत से पहले पाकिस्तान में तबाही मचाने में कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारत में सक्रिय आतंकवादी समूहों को भी हथियार उपलब्ध कराए जाने की आशंका है, लेकिन सुरक्षा बल उन लोगों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अधिकारियों ने कहा कि हमें बहुत सारे ऐसे इनपुट मिल रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि अमेरिकी मूल के हथियार विशेष रूप से छोटे हथियार पाकिस्तान को भेजे जा रहे हैं। लेकिन तालिबान की जीत से जिस तरह से आतंकवादी समूहों का हौसला बढ़ा है, वहां इन हथियारों के हिंसा के लिए इस्तेमाल होने की बहुत अधिक संभावना है।

अधिकारियों के अनुसार यह अनुमान लगाया गया है कि अमेरिकी सेना ने अफगान सेना को पिछले 20 वर्षों में एम-16 और एम-4 असॉल्ट राइफलों सहित 6.5 लाख से अधिक छोटे हथियार प्रदान किए हैं। साथ ही बख्तरबंद भेदी गोला-बारूद या स्टील कोर गोलियों का एक बड़ा जखीरा प्रदान किया है।

अमेरिकी सैनिकों ने अफगान सैनिकों को बड़ी संख्या में बुलेटप्रूफ उपकरण, नाइट विजन गॉगल्स और संचार उपकरण भी दिए। लेकिन तालिबानियों ने अपने आतंक से इन्हें भी छीन लिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्नाइपर राइफलें भी आतंकवादी समूह के हाथों में चली गई हैं।

हालांकि वरिष्ठ सैन्य सूत्रों ने कहा कि कश्मीर घाटी में भारतीय सेना का आतंकवाद रोधी ग्रिड आतंकवादियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है, भले ही वे बेहतर हथियारों और अस्तित्व के उपकरणों से क्यों न लैस हों। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा और कश्मीर घाटी के भीतरी इलाकों में घुसपैठ रोधी ग्रिड पहले से ही मौजूद हैं।

CG Politics: फिर अटके कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम, 5 सीटों पर नहीं मिले जीतने योग्य प्रत्याशी, दूसरी सूची के लिए नामों पर संशय बरकरार
राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, कृषि मंत्री बोले- पांच राज्यों में चुनाव के बाद बनेगी एमएसपी पर कमेटी
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
इस राज्य में लव जिहाद कानून पर रोक, विधानसभा में पेश नहीं होगा बिल
Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिले सांसद बघेल, इंजीनियर के साथ चर्चा कर सुलझाई समस्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 310 # 24 august 2021
Next Article सोनिया गांधी की चिट्ठी से सरकार में टकराव, एनसीपी की नाराजगी पड़ न जाए भारी महाराष्ट्र में अब आर-पार, ठाकरे पर बयान के बाद हिरासत में नारायण राणे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?