ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिले सांसद बघेल, इंजीनियर के साथ चर्चा कर सुलझाई समस्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिले सांसद बघेल, इंजीनियर के साथ चर्चा कर सुलझाई समस्या

By Mohan Rao
Published: January 14, 2023
Share
सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में हड़ताल कर रहे व्यापारियों से मिले सांसद विजय बघेल
SHARE

भिलाई। सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिलने शनिवार को सांसद विजय बघेल पहुंचे। सांसद ने अंडरब्रिज से प्रभावित हो रहे व्यापारियों की समस्या सुनी। मौके पर प्रोजेक्ट के सेक्शन इंजीनियर को बुलाया और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद सांसद बघेल ने समस्या का समाधान कराया और व्यापारियों को हड़ताल खत्म करने की सलाह दी। मौके पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई चेंबर अध्यक्ष गारगीशंकर मिश्रा व पार्षद पीयूष मिश्रा सहित यहां के व्यापारी उपस्थित रहे।

बता दें सुपेला में आकाश गंगा व दक्षिण गंगोत्री के बीच रेलवे फाटक की जगह अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। चार माह पूर्व इसका काम भी शुरू हो गया। अंडरब्रिज का काम शुरू होने के बाद रेलवे क्रासिंग के किनारे बने शोरूम व इनसे जुड़े व्यापार पर संकट की संभावना को देखते हुए व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विगत चार माह से अपनी मांगों को लेकर व्यारी यहां हड़ताल पर हैं। व्यापारियों की मांग है कि अंडरब्रिज बनने के बाद उनका व्यापार प्रभावित न हो इसके इंतजाम किए जाएं। इसे लेकर व्यापारियों ने कलेक्टर से लेकर रेलवे डीआरएम तक आवेदन कर चुके हैं।

सांसद ने मौके से की डीआरएम से बात
व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद सांसद विजय बघेल ने मौके पर मौजूद सेक्शन इंजीनियर अरूण चौधरी से चर्चा की। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने बीच का रास्ता निकालकर व्यापारियों की समस्या का समाधान करने की बात कही। इस पर सेक्शन इंजीनियर ने क्रासिंग के पास एक बाईपास देने पर सहमति बनी। वहीं दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान की ओर से आकाश गंगा के बीच भी सड़क खोलने की बात हुई। इसमें कुछ तकनीकी खामियां आ रही हैं। इसे लेकर सांसद विजय बघेल ने डीआरएम संजीव कुमार से चर्चा की।

सांसद बघेल ने डीआरएम संजीव कुमार से चर्चा कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। इस दौरान सांसद ने सर्कस ग्राउंड से आकाशगंगा के बीच रास्ता देने की बात हुई। इस पर सांसद ने डीआरएम से मौका मुआयना कर इसका समाधान करने की बात कही। डीआरएम संजीव कुमार ने भी सांसद की बातों पर सहमति जताई और आगे इसे लेकर प्लान बनाने की बात कही। सांसद ने यह भी कहा कि यदि प्रोजेक्ट में आंशिक बदलाव पर कोई परेशानी होती है तो उच्च अधिकारियों से वे बात करेंगे। सांसद बघेल की समझाइश के बाद व्यापारियों ने अपना हड़ताल खत्म करने पर सहमति जताई है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1110 नए केस…. 17 मरीजों की गई जान
Breaking News : छत्तीसगढ़ में नई मछली पालन निति के संसोधन पर मुहर, अब नहीं होगी प्रदेश में तालाब व जलाशयों की नीलामी
खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है छत्तीसगढ़, सीएम साय बोले- नए उद्योग के लिए अपार संभावनाएं
श्री रामलला दर्शन के लिए 38 श्रद्धालुओं का दल रवाना
Big Breaking : पीएचडी की डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी, शातिर ने खुद को बताया केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी का सलाहकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : कैंसर का इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग से लूट, ऑटो के हेल्पर ने दिया वारदात को अंजाम
Next Article मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल बनेगा सिविल अस्पताल मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं, पाली में 50 बिस्तर अस्पताल बनेगा सिविल अस्पताल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?