ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबान ने पाकिस्तान को दिया पहला तगड़ा झटका, कहा- टीटीपी तुम्हारी समस्या, तुम ही सुलझाओ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबान ने पाकिस्तान को दिया पहला तगड़ा झटका, कहा- टीटीपी तुम्हारी समस्या, तुम ही सुलझाओ

By @dmin
Published: August 29, 2021
Share
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जिस उम्मीद में पाकिस्तान तालिबान का समर्थन कर रहा था, पीएम इमरान खान की उसी उम्मीदों का तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान चाहता था कि तहरीक-ए-तालिबान की समस्या सुलझाने में तालिबान उसकी मदद करेगा, मगर काबुल पर कब्जा जमाने वाले संगठन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। तालिबान ने पाक से दो टूक कहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, पाकिस्तान की समस्या है, उसे ही खुद सुलझाना होगा न कि अफगानिस्तान को। तालिबान ने साफ शब्दों में कहा है कि वह किसी और के लिए अफगान की धरती का इस्तेमाल नहीं होने देगा।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का मुद्दा इमरान खान सरकार को हल करना चाहिए, न कि अफगानिस्तान को। शनिवार को जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा, ‘टीटीपी एक ऐसा मुद्दा है, जिससे पाकिस्तान को निपटना होगा, अफगानिस्तान को नहीं। यह पाकिस्तान, पाकिस्तानी उलेमाओं और धार्मिक हस्तियों की जिम्मेदारी है, तालिबान की नहीं।

हालांकि, मुजाहिद ने दोहराया कि तालिबान किसी को भी दूसरे देश के खिलाफ अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देगा। मुजाहिद ने कहा, ‘हमारा सिद्धांत यह है कि हम किसी और देश में शांति को नष्ट करने के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल किसी को नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, अफगान तालिबान को अपना नेता मानता है तो उन्हें उनकी बात सुननी होगी, चाहे वे इसे पसंद करें या नहीं। बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादी समूह से संबंधित कई आतंकवादियों को तालिबान ने काबुल पर नियंत्रण करने के बाद अफगानिस्तान की जेलों से रिहा कर दिया है।

तालिबान की यह फटकार, पाकिस्तान के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने तालिबान से टीटीपी के आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा था। साथ ही पाकिस्तान को यह उम्मीद थी कि काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद उसकी बातें सुनी जाएगी, जैसा की गनी सरकार में नहीं होता था। मगर अब जबकि तालिबान ने फटकार लगा दी है, तो अब देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान इस पर क्या रिएक्ट करता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग अफगानिस्तान में सरकार के गठन की कितनी जल्दी उम्मीद कर सकते हैं, तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें कुछ दिनों के भीतर सरकार की घोषणा करने की उम्मीद है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के सभी पहलुओं पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तालिबान इस संबंध में घोषणा करने के लिए कुछ दिनों के भीतर तैयार हो जाएगा। मुजाहिद ने उल्लेख किया कि देरी ने दिन-प्रतिदिन के संचालन और व्यापार और कूटनीति के मामलों में बाधा उत्पन्न की है, और इसलिए तालिबान ने जितनी जल्दी हो सके सरकार बनाने में अपने सभी प्रयासों को संलग्न किया है।

राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण
जीएसटी राजस्व संग्रहण में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य…. छत्तीसगढ़ में जीएसटी संकलन में 6 प्रतिशत की वृद्धि
CG Crime : बहू की हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश, प्रेमी के साथ भाग जाने फैला दी अफवाह… ऐसे पकड़ाए आरोपी
स्मार्ट वर्क और नवाचार से बाल संप्रेक्षण गृह का हुआ कायाकल्प… रचनात्मकता को बढ़ावा देने से आए शानदार नतीजे…. बच्चों के हाथ में किताब और कैनवास भरने नजर आ रही कुची
नए दौर के साथ किताबों का सदियों पुराना दौर खत्म.. अब कहाँ कोई पढ़ना चाहता है-अतुल मलिकराम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ड्रग्स केस : अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी की कार्रवाई ड्रग्स केस : अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी की कार्रवाई
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम मन की बात में पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद… कहा-41 साल बाद हॉकी में जान आई… खेले भी और खिलें भी का दिया नारा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?